लाइव न्यूज़ :

Viral Video: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हुए ट्रोल, लोगों ने कहा, 'कांग्रेस में पानी भी गांधी-परिवार से पूछ कर पीना पड़ता है'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 21, 2024 16:24 IST

Viral Video: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल लोगों ने पूछा क्या पानी पीने के लिए भी पूछना पड़ता हैकेंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेन ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Viral Video: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह पानी के लिए पहने सोनिया गांधी से पूछते हैं और फिर राहुल गांधी से। इसके बाद वह पानी पीते हैं। इस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोगों ने कहा, 'कांग्रेस में पानी भी गांधी-परिवार से पूछ कर पीना पड़ता है।

गुरुवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर बनाने का आरोप लगाया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद पानी पीने से पहले शिष्टाचार दिखाते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पानी पीने के लिए पूछ रहे हैं।

वीडियो की छोटी क्लिप वायरल

प्रेस कॉन्फेंस की छोटी सी क्लिप जिसमें खड़गे राहुल-सोनिया गांधी से पानी के लिए पूछ रहे हैं उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर सवाल दागा जा रहा है। वहीं, कुछ खड़गे के समर्थन में भी हैं। अंकुर सिंह ने लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पानी पीना चाहते थेष पहले उन्होंने सोनिया गांधी से पूछा तो उन्होंने कहा नहीं।

फिर उन्होंने राहुल गांधी से पूछा तो उन्होंने कहा नहीं। इसके बाद उन्होंने पानी पिया। एक यूजर ने लिखा कि कांग्रेस की गुलामी अपने चरम पर है। मल्लिकार्जुन खड़गे पर दया आती है। वह एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन ऐसा करने और बोलने के लिए मजबूर हैं।

मोदी सरकार पर हमला

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते करीब एक महीने पहले फ्रीज कर दिए गए। कांग्रेस को देश की 20% जनता वोट देती है, लेकिन आज हम रेल टिकट नहीं खरीद सकते, हम विज्ञापन नहीं दे सकते।14 लाख रुपए का मामला है और 200 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है, जिसपर ज्यादा से ज्यादा 10 हजार का जुर्माना लग सकता है। ये कांग्रेस के खिलाफ आपराधिक साजिश है, जो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कर रहे हैं। आज देश में लोकतंत्र नहीं बचा है।

टॅग्स :कांग्रेसCongress Bhawanनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीराहुल गांधीNarendra ModiSonia GandhiRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा