लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लड़ते-लड़ते दुकान में घुसे दो सांड, युवतियों को कुचला, खौफनाक मंजर का वीडियो वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: July 13, 2024 18:55 IST

वीडियो में सांड लड़ते हुए एक दुकान में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुकान के अंदर दो लड़कियां पहले से मौजूद थीं। सांडों के घुसने से लड़कियां घबरा गईं और एक-दूसरे से लिपट गईं।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक सांड दुकान के अंदर और आगे बढ़ जाता है और लड़कियों को अंदर की दीवार से सटा देता हैदुकान के भीतर लड़कियों के पास आगे भागने का कोई रास्ता नहीं हैएक सांड लड़कियों की ओर मुड़ता है और उन पर हमला करता है, जिससे वे ज़मीन पर गिर जाती हैं

ऋषिकेश (उत्तराखंड): उत्तराखंड के ऋषिकेश में दो सांड ने एक दुकान में घुसकर दो लड़कियों को बेरहमी से रौंद दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सांड लड़ते हुए एक दुकान में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुकान के अंदर दो लड़कियां पहले से मौजूद थीं। सांडों के घुसने से लड़कियां घबरा गईं और एक-दूसरे से लिपट गईं।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक सांड दुकान के अंदर और आगे बढ़ जाता है और लड़कियों को अंदर की दीवार से सटा देता है। उनके पास आगे भागने का कोई रास्ता नहीं है। इस बीच, दूसरा सांड भी दुकान में पूरी तरह घुस जाता है। पहला सांड और अंदर चला जाता है। फिर, पहला सांड लड़कियों की ओर मुड़ता है और उन पर हमला करता है, जिससे वे ज़मीन पर गिर जाती हैं। फिर सांड उन्हें कई बार रौंदता है।

गनीमत रही कि दुकान में रखे कई महिलाओं के पर्स और बैग लड़कियों पर गिर गए। नतीजतन, सांड के रौंदने से लड़कियों को गंभीर चोटें नहीं आईं। इस दौरान एक व्यक्ति डंडा लेकर दुकान में घुस जाता है। वह डंडे से एक सांड को दुकान से बाहर निकालता है। दो लड़कियां उसके पीछे-पीछे दुकान से बाहर निकलती हैं। दूसरा सांड भी दुकान से निकलता हुआ दिखाई देता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भयावह वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घटना शुक्रवार सुबह 9:15 बजे की है, जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोग ऐसी घटनाओं से तंग आ चुके हैं। 

उनका कहना है कि सांडों की लड़ाई आम बात है और लोग आवारा जानवरों से काफी परेशान हैं। इस बीच, मुनिकी रेती नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तनवीर मारवाह ने बताया कि आवारा जानवरों को सड़कों से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोRishikesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल