लाइव न्यूज़ :

दुल्हन की मर्जी के खिलाफ हो रही थी शादी, वरमाला स्टेज पर फिर किया कुछ ऐसा, लोगों ने कहा - दूल्हा तो गया काम से !, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 15, 2021 14:28 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन वरमाला स्टेज पर गुस्से में कुछ ऐसा करती है कि सभी देखते रह जाते हैं और दूल्हा भी ये सब देखकर कुछ समझ नहीं पाता है ।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन की मर्जी के खिलाफ हो रही थी शादीदुल्हन गुस्से से वरमाला से फूल झाड़ रही थी लोगों ने कहा - भाई ये शादी तो नहीं चलेगी

मुंबई :  सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं । कुछ वीडियो तो इतने प्यारे होते हैं कि हम उन्हें बार-बार देखते रहते हैं लेकिन कई बार ऐसे वीडियो और पोस्ट देखने को मिलते है , जिसे देखने के बाद लोग सोचते हैं कि ऐसा क्या हुआ होगा । इस वीडियो में दुल्हन की हरकत देखने के बाद  लोग यही सोच रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ होगा कि दुल्हन इतने गुस्से में है । कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद बोल रहे हैं कि शायद दुल्हन की मर्जी के खिलाफ शादी हो रही है । 

वीडियो  में  आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं । दोनों के हाथ में वरमाला है । यह वीडियो जयमाला रस्म के दौरान शूट की गई है । इस वीडियो में दुल्हन जिस तरह के एक्सप्रेशन्स दे रही होती है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो रही है और वह इससे खुश नहीं है । इस दौरान दुल्हन वरमाला को बार-बार गुस्से से झटककर उसके फूलों को गिराने की कोशिश करती है । यह देखकर दूल्हे को भी थोड़ा अटपटा लगता है । तभी एक महिला दुल्हन के पास आती है और वरमाला को ठीक करने लगती है ।

वीडियो देखने के बाद ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि यह शादी लड़की की मर्जी के खिलाफ हो रही है । एक यूजर ने कहा, ये भाई टिकने वाली नहीं है । वहीं, दूसरे यूजर ने लड़के पर तरस खाते हुए कमेंट किया है कि शादी से पहले ऐसा हाल है, तो आगे क्या होगा । वहीं  एक और यूजर ने लिखा है, इस लड़की के साथ जबरदस्ती हो रही है । इस वीडियो क्लिप को official_niranjan_kgm नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है । अबतक इस वीडियो को सैंकड़ो लोग देख चुके हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल