ठळक मुद्देVIRAL: जर्मनी से आया नन्हा भक्त पहुंचा राम मंदिर, 'बोला - बहुत गर्मी है… लेकिन अनुभव शानदार!'
German Child Visits Ram Mandir: अयोध्याराम मंदिर भारत समेत पूरी दुनिया में आस्था का केंद्र बना हुआ है, यहां रोज लाखों भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में एक छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे का नाम अंजेनय है जो जर्मनी से आया है, इस नन्हे भक्त मंदिर से बाहर निकलने पर मीडिया को अपना अनुभव बताया जिसे सुनकर लोग भावुक हो गये। बच्चे ने बताया की 'मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। लेकिन यहां बहुत ज्यादा गर्मी है। भारत ऐसा ही है… पर मैं इसे झेल सकता हूं। मंदिर सच में बहुत सुंदर है और भगवान राम के दर्शन शानदार अनुभव था।' इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।