गुस्से से आग बबूला हाथी ने लोगों को अपना वीडियो बनाते देख दौड़ाया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 20, 2021 10:02 PM2021-07-20T22:02:39+5:302021-07-20T22:16:06+5:30

वीडियो में हाथी को जंगल के बीच बनी सड़क के बैरियर को पार करते हुए देखा जा सकता है। जिसमें उसे काफी परेशानी हो रही है। पहले से ही परेशान हाथी ने जब लोगों को वीडियो बनाते देखा तब वह गुस्से से आगबबूला हो गया और लोगों को तेजी से दौड़ाने लगा।

VIDEO: Angry elephant made people run, watch video | गुस्से से आग बबूला हाथी ने लोगों को अपना वीडियो बनाते देख दौड़ाया, देखें वीडियो

इस वायरल वीडियो में हाथी का वीडियो ले रहे लोगों को वो तेजी से दैड़ाने लगता है।

Highlightsइस वीडियो को भारतीय वन विभाग में कार्यरत Vaibhav Singh IFS ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया हैवीडियो में हाथी को जंगल के बीच बनी सड़क के बैरियर को पार करते हुए देखा जा सकता हैवीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं

जिस तरह हम इंसानों को जिंदगी में ज्यादा दखलंदाजी पसंद नहीं है ठीक उसी तरह जानवरों को भी हम इंसानों की दखलंदाजी पसंद नहीं है। इसका प्रमाण यह वायरल वीडियो है  जिसमें हाथी का वीडियो ले रहे लोगों को वो तेजी से दौड़ाने लगता है।

हाथी को काफी शांत स्वभाव और समझदार माना जाता है मगर किसी भी चीज को सहने की सीमा होती है और जो लोग इस वीडियो में दौड़ते नजर आ रहे हैं उन्हें हाथी की सहन सीमा का शायद अंदाजा नहीं था। आजकल लोगों पर फोटो खींचने और वीडियो बनाने का इतना जुनून सवार रहता है और वे  किसी भी चीज की परवाह नहीं करते और यही लापरवाही कई बार घातक साबित हो सकती है। इस बात का उदाहरण आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

 

इस वीडियो को भारतीय वन विभाग में कार्यरत वैभव सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वैभव ने कैप्शन में लिखा है कि हाथियों के मार्ग में बनी सड़कें हाथियों के लिए रुकावट पैदा करती हैं। इन सड़कों पर ट्रैफिक और असंवेदनशील लोगों का व्यवहार हाथियों के तनाव को बढ़ा देता है और यही कारण है कि जानवर इंसानो के लिए घातक साबित होते हैं। 

वीडियो में हाथी को जंगल के बीच बनी सड़क के बैरियर को पार करते हुए देखा जा सकता है। जिसमें उसे काफी परेशानी हो रही है। पहले से ही परेशान हाथी ने जब लोगों को वीडियो बनाते देखा तब वह गुस्से से आगबबूला हो गया और लोगों को तेजी से दौड़ाने लगा। 17 सेकेंड का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।  कई लोग ऐसे लोगों को खरी खोटी सुना रहे हैं और वहीं कई लोग हाथी की रफ्तार देखकर हैरान हैं। 
 

Web Title: VIDEO: Angry elephant made people run, watch video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे