लाइव न्यूज़ :

Viral Video: बेहोश था बेजुबान, 1 घंटे बाद ऐसे लौटी जान, पुलिस वाले बोले, 'साहब को नमस्ते करो', देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: May 30, 2024 12:33 IST

Viral Video: आसमान से बरस रही आग से सिर्फ इंसान ही नहीं वन्यजीव भी व्याकुल हो रहे हैं। पानी की कमी के चलते बेहोश होकर गिर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण गर्मी में बंदर को हुआ हीट स्ट्रोकजमनी पर बेहोश, पुलिसकर्मी ने बचाई जान सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: आसमान से बरस रही आग से सिर्फ इंसान ही नहीं वन्यजीव भी व्याकुल हो रहे हैं। पानी की कमी के चलते बेहोश होकर गिर रहे हैं। बिहार के कई स्कूलों में स्कूली छात्र बेहोश हुए, कई की तबियत बिगड़ी। वही, वन्यजीवों का हाल भी कुछ ऐसा ही है। देश के चिड़ियाघरों में वन्यजीवों के लिए पर्याप्त पानी और ताजे फलों की व्यवस्था की गई है। लेकिन, सड़कों पर रहने वाले जीव गर्मी से बेसुध हो रहे हैं। पानी न मिलने से सड़कों पर चक्कर खाकर गिर रहे हैं।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आया है। यहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में यूपी पुलिस का एक जवान एक बंदर के बच्चे को बचाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। भीषण गर्मी से बेहोश हुए बंदर के बच्चे को बचाने के लिए पुलिसकर्मी लगातार उसे सीपीआर दे रहा है। उसके चेहरे पर हाथ फेर रहा है।

लेकिन, बंदर के शरीर में ज्यादा हरकत नहीं हो रही है। बावजूद पुलिस कर्मी अपने अभियान को जारी रखता है। बंदर के शरीर पर उसके माथे पर पानी डाला जाता है, और घंटों की मेहनत रंग लाती है और बंदर उछल पड़ता है। बंदर के उछलने से पुलिस कर्मी खुश हो जाते हैं। वह उससे बोलते हैं साहब को नमस्ते करो

बेजुबान की जान बचाने वाले कांस्टेबल ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बंदर की जान बचाने वाले पुलिस कर्मी की पहचान विकास तोमर के तौर पर हुई है। उन्होंने अपनी समझ से बंदर की जान बचाई। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लगातार पुलिस कर्मी की सराहना की जा रही है। विकास ने कहा कि हमें आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

चूंकि इंसानों और बंदरों के शरीर बहुत समान होते हैं, इसलिए मैंने बंदर को होश में लाने की कोशिश की। करीब 50 मिनट तक मैंने उसे सीपीआर दिया। बीच-बीच में उसके चेहरे पर पानी डालता रहा। जिससे उसे होश आया। बताया जाता है कि वह बंदर पुलिस थाने आता है। जिसे देखकर अन्य पुलिसकर्मी भी खुश होते हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबुलंदशहरउत्तर प्रदेश समाचारचिड़ियाघरzoo
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो