लाइव न्यूज़ :

Video: कचरे वाली गाड़ी में PM Modi और सीएम योगी की तस्वीरें रखकर ले जा रहा था सफाई कर्मी, नगर निगम ने कर्मचारी को किया बर्खास्त

By आजाद खान | Updated: July 18, 2022 07:45 IST

इस तरीके से कूड़े गाड़ी में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें मिलने पर नगर निगम के अपर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी ने इस सफाई कर्मी की लापरवाही बताई है। इस घटना के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमथूरा में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें कूड़ा गाड़ी में मिली है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा में कुड़े के गाड़ी में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरें मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रास्ते में कुड़े को ले जाते हुए कर्मचारी को रोक कर एक शख्स ने यह वीडियो बनाया है जो अब वायरल हो रहा है। 

पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ उस कुड़े की गाड़ी में अन्य नेता की भी तस्वीरें मिली है। इस तरीके से पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो को कूड़े गाड़ी में रख कर ले जाने पर कर्मचारी पर कार्रवाई भी हुई है। इस शख्स द्व्रारा तस्वीरें को लेकर सफाई कर्मी से बात करते और सवाल पूछते हुए भी वीडियो में देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

आज तक की एक खबर के मुताबिक, यह मामला मथुरा के वृंदावन नगर निगम का है। यहां पर बॉबी नामक एक सफाई कर्मी द्वारा पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों को अन्य कूड़ों के साथ कूड़े गाड़ी में डाल कर ले जाते हुए देखा गया है। बताया जाता है कि मथुरा के सुभाष इंटर कॉलेज के पास अलवर से आए एक शख्स ने यह वीडियो बनाया है। 

वीडियो में यह देखा गया है कि यह शख्स वीडियो बनाते हुए सफाई कर्म को रोकता है और इन तस्वीरों को ऐसे रखे जाने पर उससे सवाल पूछता है। इस पर बोलते हुए सफाई कर्मी कहता है कि उसे यह तस्वीरें कूड़े में मिली है और उसे वह उठा कर ले जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उस शख्स ने कूड़े से तस्वीरें निकाली और उसे साफ भी किया है। 

सफाई कर्मचारी पर हुई कार्रवाई

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सफाई कर्मचारी बॉबी पर कार्रवाई हुई है और उसे तुरन्त बर्खास्त कर दिया गया है। घटना पर बोलते हुए नगर निगम के अपर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि काम पर लापरवाही बरतने के कारण बॉबी को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आखिर कार सफाई कर्मचारी को कूड़ा गाड़ी में रखने से पहले उसे तस्वीरे क्यों नहीं दिखाई मिली कि यह किसकी फोटो है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीमथुराMunicipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…