लाइव न्यूज़ :

यूपी: नगरपालिका महिला चेयरमैन पर सफाईकर्मी से नाक रगड़वाकर माफी मंगवाने का लगा आरोप, घटना का वीडियो वायरल

By आजाद खान | Updated: July 16, 2023 13:46 IST

वायरल वीडियो में यह देखने को मिला है कि हरदोई जिले के नगरपालिका पिहानी की चेयरमैन की सामने एक शख्स कथित तौर पर लेटा हुआ है और दावा है कि वह उनसे इस हालत में माफी मांग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर हरदोई जिले के नगरपालिका पिहानी की चेयरमैन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में चेयरमैन के सामने सफाईकर्मी को कथित तौर पर नाक रगड़कर माफी मांगते हुए देखा गया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित और आरोपी का बयान भी सामने आया है।

Viral Video:  यूपी के हरदोई जिले के पिहानी कस्बे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कथित तौर पर नगरपालिका पिहानी की चेयरमैन पर सफाईकर्मी से नाक रड़वाकर माफी मांगने का आरोप लगा है। वीडियो में सफाईकर्मी को चेयरमैन के सामने कथित तौर पर गिरे हुए उसे माफी मांगते हुए देखा गया है। 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सफाईकर्मी का भी बयान सामने आया है जिसमें उसने चेयरमैन को अच्छी महिला बताया है। यही नहीं घटना के बाद चेयरमैन का भी बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने इसे एक राजनीतिक साजिश बताया है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि नगरपालिका पिहानी की महिला चेयरमैन एक कुर्सी पर बैठी हुई है और उनके सामने एक सफाईकर्मी लेटा हुआ है। वीडियो के पीछे से कुछ आवाजे भी सुनी जा रही है जिसमें यह साफ नहीं हुआ है कि क्या कहा जा रहा है। 

वीडियो में सफाईकर्मी को कथित तौर पर हाथ जोड़े हुए जमीन पर गिरे हुए माफी मांगते हुए देखा गया है। जारी क्लिप में काफी समय तक सफाईकर्मी को जमीन पर पड़े हुए देखा गया है और चेयरमैन द्वारा उसे उठने को भी कहा नहीं जाता है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पिहानी कस्बे के सपा पालिकाध्यक्ष शाहीन बेगम पर यह आरोप लगा है कि उनके सामने एक सफाईकर्मी ने कथित तौर पर नाक रगड़कर माफी मांगी है। ऐसे में वीडियो के सामने आने के बाद सफाईकर्मी का भी बयान सामने आया है और उसने कहा है कि इस जानकारी को झूठा बताया है साथ में पुलिस से इसकी शिकायत भी की है। 

उधर शाहीन बेगन का भी बयान सामने आया है और उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए इसे एक शाजिश बताया है। उन्होंने कहा है कि यह उनके खिलाफ एक राजनीतिक साजिश और उन्हें फसाने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोहरदोईसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…