लव जिहाद के नाम पर लड़की से यूपी पुलिस की बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद 4 निलंबित
By भारती द्विवेदी | Published: September 26, 2018 09:32 AM2018-09-26T09:32:38+5:302018-09-26T09:36:54+5:30
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के साथ बदसूलकी करने वाले दो कॉन्सटेबल, एक हेडकॉन्सटेबल और होमगार्ड के एक जवान को निलंबित कर दिया गया है।
नई दिल्ली, 26 सितंबर: सोशल मीडिया पर इस वक्त उत्तर प्रदेश पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की चेहरा ढंक पुलिस जीप में बैठी है। लड़की के साथ उस जीप में एक महिला पुलिस और दो-तीन पुलिस वाले हैं। जब आप वीडियो देखते हैं तो आप देखेंगे कि लड़की से पुलिस वाले सवाल कर रहे हैं, जैसे- यहां किसके घर में रहती है? लड़की जवाब देती ही, उसके बाद दूसरा सवाल आता है कि यहां क्यों आई थी? लड़की फिर अपनी बात रखती है। तभी ड्राइविंग सीट पर बैठा पुलिस वाला बेहद ही अभद्र तरीके से बात करते हुए कहता है- 'इतने हिंदू के होते मुल्ला ज्यादा पसंद आ रहा है। (इसके आगे जो भी कहा गया है वो हम नहीं लिख सकते हैं) फिर पास बैठी महिला पुलिस लड़की को पीटने लगती है।
क्या है मामला?
दरअसल, दो दिन पहले मेरठ शहर में एक मेडिकल कॉलेज छात्रा अपने एक दोस्त से मिलने जागृति विहार उसके रूम पर गई थी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रूम पर पहुंच गए और दोनों पर अश्लीलता करने का आरोप लगा हंगामा किया। हंगामा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने दोनों को ही पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को यूपी 100 की गाड़ी में थाना लेकर जाने के दौरान पुलिस वालों ने लड़की से बदतमीजी करते हुए वीडियो बनाया है और उसके साथ मारपीट की है। लड़की से ना सिर्फ मारपीट की गई है, बल्कि गाली-गलौज से लेकर धार्मिक टिप्पणी तक की गई है। साथ ही वीडियो में लड़की के ढंके चेहरे से भी कपड़ा उतरवा उसकी पहचान उजागार की गई है।
देखिए यूपी पुलिस लड़की के साथ कैसे पेश आ रही है
The girl who was rescued by cops frm Vishwa Hindu Parishad goons who were harassing a Meerut couple fr #LoveJihad after rescuing the girl frm VJP goons, the cops seen harassing & hitting & also subsequently yanking her scarf forcefully off her face.#INDvsAFG#Indian#Terrorismpic.twitter.com/DeJjdtdCUc
— Suddhan Sadaf Shareef (@SuddhanSadaf30) September 25, 2018
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पढ़ाई के नाम पर यहां गलत काम हो रहा है, जबकि लड़की का कहना है कि वो अपने दोस्त के रूम पर पढ़ाई के लिए गई थी। किसी भी तरह की कंप्लेन नहीं होने की वजह से पुलिस वालों ने लड़का-लड़की को उनके मां-बाप को बुलाकर सौंप दिया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के साथ बदसूलकी करने वाले दो कॉन्सटेबल, एक हेडकॉन्सटेबल और होमगार्ड के एक जवान को निलंबित कर दिया गया है।