लाइव न्यूज़ :

दो दोस्तों ने एक ही लड़की से किया प्रेम, पिछले डेढ़ साल से ये तीनों लोग एक दूसरे को रहे हैं डेट

By अनुराग आनंद | Updated: January 2, 2021 14:22 IST

ब्राजील के दो युगल शख्स ने 27 वर्षीय ओल्गा नाम की लड़की से बार्सिलोना में 2019 में छुट्टी के दौरान मुलाकात की थी, अब दोनों दोस्त एक ही लड़की के साथ डेट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे30 साल के डिनो डी सूजा और 30 साल के सौलो गोम्स को एक ही महिला से प्यार हो गया।डिनो और सॉलो ने साथ ही इस महिला को अप्रोच किया और तीनों एक साथ डेट्स पर जाने लगे। 

नई दिल्ली: ब्राजील में दो पुरुष जो सबसे अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने दावा किया है कि दोनों एक ही महिला के साथ डेट कर रहे हैं। दोनों ने इस महिला से छुट्टी पर मिलने का प्लैन बनाया था। उन्होंने दावा किया कि दोनों दोस्त एक ही लड़की के साथ रिलेशनशिप में है।

डेली मेल के मुताबिक, 19 अगस्त, 2019 को बार्सिलोना में एक छुट्टी के दौरान ब्राजील के डिनो डी सूजा 40 और साउलो गोम्स 30 दोनों ने पहली बार 27 वर्षीय ओल्गा से मुलाकात की। तीनों पारंपरिक कपल्स की तरह ही रेस्टोरेंट्स और डेट्स पर जाते हैं।

बार्सिलोना में छुट्टियां मनाने के दौरान बेलारूस के एक बार में गए थे-

हालांकि, इन्हें लोगों के अजीबोगरीब रिएक्शन्स का भी सामना करना पड़ता है पर ये तीनों ही भविष्य को लेकर काफी प्लान कर रहे हैं। 30 साल के डिनो डिसूजा और सॉलो गोम्स ब्राजील से हैं और वे पिछले साल स्पेन के बार्सिलोना में छुट्टियां मनाने के दौरान बेलारूस के एक बार में गए थे।

यहां इन लोगों की मुलाकात 27 साल की ओल्गा से हुई थी जो अपने दोस्तों के साथ थीं। डिनो और सॉलो ने साथ ही इस महिला को अप्रोच किया और तीनों एक साथ डेट्स पर जाने लगे। 

डिनो, शाओलो और ओल्गा एक साथ मिलकर ही किसी यात्रा या डेट पर जाते हैं-

डिनो ने इस बारे में बात करते हुए कहा- सॉलो और मैं बार्सिलोना फुटबॉल मैच देखने गए थे और वहां हमें ओल्गा मिली थी। हमने उन्हें ड्रिंक्स के लिए अप्रोच किया और यहां से हमारी कहानी शुरू हुई। हमारे लिए ये मुद्दा नहीं है कि हम तीन लोग रिलेशनशिप में हैं। हमारे लिए ज्यादा जरूरी केमिस्ट्री है। हम लोगों के बीच काफी स्ट्रांग केमिस्ट्री है।

इस बारे में उन्होंने बताया कि मैं यह वर्णन करने में सक्षम हूं कि हम अपने रिश्ते के बारे में क्या महसूस करते हैं, लेकिन साथ ही कहा कि अपने इस भावना का वर्णन करने के लिए हमारे पास विशेषण नहीं हैं। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ साल से डिनो, शाओलो और ओल्गा एक साथ मिलकर ही किसी यात्रा या डेट पर जाते हैं। इस दौरान तीनों साथ ही होटल में बिताते भी हैं। 

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो