लाइव न्यूज़ :

रात 8 बजे PM मोदी के संबोधन की खबर आते ही ट्विटर पर लगी मीम्स की झड़ी, यूजर्स बोले- मित्रों कोई आइडिया है..., देखें मजेदार रिएक्शन 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 12, 2020 13:19 IST

उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी लॉकडाउन को लेकर घोषणा कर सकते हैं। देश में COVID-19 के 70,756 मामले हैं और 2,293 लोगों की मौतें हुई हैं। कोविड-19 से 22454 ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कयास लगाए जा रहे हैं कि आज रात 8 बजे पीएम मोदी लॉकडाउन को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। कोरोनो वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में लगाया गया 25 मार्च से जारी 54 दिन का लॉकडाउन 17 मई को समाप्त होने वाला है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ( 12 मई) रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने यह जानकारी दी। पीएमओ ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। इससे पहले आखिरी बार 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था। उम्मीद लगाई जा रही है कि पीएम मोदी का संबोधन कोरोना वायरस को लेकर लगे लॉकडाउन पर होगा। कल (11 मई) मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों से 15 मई तक लॉकडाउन पर सुझाव मांगे थे। पीएम मोदी का संबोधन की खबर आते ही ट्विटर पर Mitron (मित्रों) और हैशटैग #PMModi, #Lockdown4 टॉप ट्रेंड में आ गए हैं। ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की झड़ी लग गई है। 

वहीं कुछ लोग ट्विटर पर लिख रहे हैं कि देशवासियों अगले बालकनी टास्क के लिए तैयार हो जाइए। बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले अपने दो राष्ट्र के नाम संबोधन में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में दो टास्क दिए थे। जो लेकर भी सोशल मीडिया पर कई मीम्स बने थे। 

ट्विटर पर Mitron (मित्रों) इसलिए ट्रेंड कर रहा है क्योंकि पीएम मोदी अपने भाषण में काफी बार ''मित्रों'' शब्द का प्रयोग कर चुके हैं।

देखें ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने लॉकडाउन पर चुटकी लेते हुए कहा है, मित्रों, 2020 को अलविदा कहें।

एक यूजर ने लिखा है, मित्रों नए बालकनी टास्क के लिए तैयार हो जाएं।

कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पीएम केयर फंड को लेकर एक यूजर ने पीएम मोदी पर तंज कसा है।

अब देखें मजेदार मीम्स

पीएम मोदी राष्ट्र के संबोधन में लॉकडाउन को लेकर कर सकते हैं बड़ी घोषणा

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे ।’ इससे एक दिन पहले सोमवार (11 मई) को प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 और लॉकडाउन के विषय पर चर्चा की थी । मोदी ने कहा था, ‘‘भले ही हम लॉकडाउन को क्रमबद्ध ढंग से हटाने पर गौर कर रहे हैं लेकिन हमें यह लगातार याद रखना चाहिए कि जब तक हम कोई वैक्‍सीन या समाधान नहीं ढूंढ लेते हैं, तब तक वायरस से लड़ने के लिए हमारे पास सबसे बड़ा हथियार सामाजिक दूरी बनाए रखना ही है।’’

प्रधानमंत्री ने ‘दो गज की दूरी’ के महत्व पर फिर से जोर दिया और कहा था कि कई मुख्यमंत्रियों द्वारा रात में कर्फ्यू लगाने के लिए दिए गए सुझाव को मानने से निश्चित रूप से लोगों में सतर्कता की भावना फिर से पैदा होगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी लॉकडाउन को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। 

कोरोनो वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में लगाया गया 25 मार्च से जारी 54 दिन का लॉकडाउन 17 मई को समाप्त होने वाला है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी