ठळक मुद्देTiger Crossing Road: सड़क पर आया बाघ… लोग पहुंच गए इतना करीब कि रुक गई सांस!
सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, ये वीडियो Tadoba Andhari Tiger Reserve के पास मोहुरली-चंद्रपुर रोड का बताया जा रहा है, वीडियो में एक बाघ आराम से सड़क पार करता नजर आता है। वहां मौजूद लोग अपनी जान की परवाह नहीं करते और बाघ की वीडियो बनाने लगते हैं, कुछ लोग तो इतने करीब पहुंच जाते हैं कि देखकर ही डर लगने लगे। बाघ बिलकुल शांत रहता है, न कोई गुस्सा, न कोई आक्रामक रिएक्शन और जंगल की तरफ निकल जाता है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।