लाइव न्यूज़ :

Video: लंदन में किंग चार्ल्स की बर्थडे परेड की तैयारी करते समय 3 सैनिक हुए बेहोश, साउथ इंग्लैंड में हीटवेव का अलर्ट जारी

By आजाद खान | Updated: June 11, 2023 21:09 IST

बीबीसी कि एक खबर की अगर माने तो यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने साउथ इंग्लैंड के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में शाही परेड की रिहर्सल के दौरान एक हादसा हो गया है। इस दौरान रिहर्सल कर रहे तीन सैनिक बेहोश होकर नीचे गिर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लंदन: सोशल मीडिया पर कम से कम तीन रॉयल गार्ड्स के बेहोश होकर गिर पड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में रॉयल गार्ड को जमीन पर गिरा हुआ देखा जा रहा है लेकिन तब पर भी रिहर्सल जारी रहता है। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण ये गार्ड्स खुद को संभाल नहीं पाए थे और गिर गए थे। 

मीडिया की खबरों की अगर माने तो ऐसा पहली बार हुआ है कि ब्रिटेन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार किया है। उधर बीबीसी ने बताया है कि यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने साउथ इंग्लैंड के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 

क्या दिखा वीडियो 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि लंदन में किंग चार्ल्स के जन्मदिन पर निकलने वाली परेड की तैयारी हो रही है। इस तैयारी में रॉयल गार्ड्स भी मौजूद हैं और वहां बैंडबाजा बज रहा है। इस दौरान एक सैनिक वहां नीचे गिर जाता है जिसे उठाने के लिए कुछ देर बाद मेडिकल की टीम वहां पहुंचती है। दावा है कि एक के बाद एक तीन सैनिक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए थे। 

किस कारण सैनिक गिरे थे नीचे

स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है कि ब्रिटेन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार हुआ है। ऐसे में परेड की तैयारी कर रहे कम से कम तीन जवान के बेहोश होकर गिर जाने की खबर है। दावा है कि गर्मी में ऊनी वर्दी और भालू की खाल की टोपी पहने और बढ़ते तापमान के कार ऐसा हुआ है। 

फॉक्स न्यूज के अनुसार प्रिंस विलियम ने घटना को लेकर ट्वीट भी किया है और रिहर्सल में हिस्सा लेने के लिए गार्ड्स का धन्यवाद भी किया है। दावा है कि घटना के समय प्रिंस विलियम भी वहां मौजूद थे। गौर करने वाली बात यह है कि हर साल जून में इसी तरीके से महाराजा चार्ल्स तृतीय के आधिकारिक जन्मदिन को मनाने लिए एक आयोजन होता है और उसका रिहर्सल इसी तरीके से किया जाता है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोPrince CharlesहीटवेवHeat Wave
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल