लाइव न्यूज़ :

ना उम्र की सीमा हो, न हो जन्म का बंधन, 16 साल बाद पति को छोड़कर प्रेमी संग फुर्र हुई महिला, पति के साथ रहने से किया इनकार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2024 17:17 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें दो बच्चों की मां को दूसरे प्रेमी से प्यार हो गया, जबकि पहले पति से 15 साल का एक बेटा और 14 साल की एक बेटी भी है। बेटी की शादी की तैयारी में जुटी है, लेकिन बेटी की शादी के पहले वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

Open in App

पटना: ना उम्र की सीमा हो, न हो जन्म का बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। शायद यही कारण है कि कहा जाता है.. प्यार अंधा होता है और बहरा भी। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के एक गांव से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें दो बच्चों की मां को दूसरे प्रेमी से प्यार हो गया, जबकि पहले पति से 15 साल का एक बेटा और 14 साल की एक बेटी भी है। बेटी की शादी की तैयारी में जुटी है, लेकिन बेटी की शादी के पहले वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

बताया जा रहा है कि 16 साल पहले फुल कुमारी ने प्रियरंजन से प्रेम विवाह की थी। दोनों पारिवारिक जीवन में खुश थे। इस बीच एक बेटा और एक बेटी हुई। जिसके बाद जिम्मेवारी बढ़ गई और पति प्रियरंजन मुंबई जाकर काम करने लगा। वहीं पति के प्रदेश जाते ही शादीशुदा महिला को अपने से काफी कम उम्र के लड़के पर चाहत बढ़ गई। पहले प्यार हुआ फिर महिला पति की आंखों में धूल झोंक कर प्रेमी से नाजायज संबंध बनाने लगी। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने पत्नी को डांट फटकार भी लगाई। बावजूद इसके प्रेमी से दुरी नही बनी। शादी के 16 साल के बाद सात जन्मों के रिश्तों को ताक पर रखते हुए अपने दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। 

इसके साथ बेटी की शादी के लिए रखे हुए पैसे पर भी हाथ साफ कर दिया। जिससे परेशान पति ने थाने में बरामदगी को लेकर आवेदन दिया। पुलिस के दबिश पर महिला थाना पर पहुंची और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेमी संग रहने की इच्छा जाहिर की। फुल कुमारी ने पुलिस को बताया कि हमारी 16 साल पहले लव मैरिज शादी हुई थी। एक बेटा एक बेटी हुई। जिसमें लड़का 15 साल का है, वही लड़की 14 साल की है। लेकिन पिछले 4 साल से पति प्रियरंजन लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था। 

इस बीच मोबाइल से उसे नए प्रेमी से प्यार हो गया। पिछले 4 साल मेरी देखभाल प्रेमी ही कर रहा था। उससे शादी भी कर चुकी हूं। उसी के साथ जीवन बिताना चाहती हूं। मैं कोई पैसे लेकर नहीं भागी हूं, मुझपर गलत आरोप लगाया जा रहा है। महिला ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया है। 

वह पति को छोड़कर प्रेमी को जीवन साथी बनाना चाह रही है और उसी के साथ जीवन बिताना चाह रही है। पुलिस अब इस उलझन में है कि वह क्या करे। तत्काल उसे कोर्ट में पेश कर धारा 164 के तहत बयान दिलवाने में पुलिस जुटी है।

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा