लाइव न्यूज़ :

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा चल रहे हैं पीछे, ट्विटर पर हुए ट्रेंड, जानें आप उम्मीदवार राजकुमारी ढिल्लन का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2020 11:18 IST

Delhi Hari Nagar Assembly (Vidhan Sabha) Result Live Update: चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक आप 55 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजिंदर पाल सिंह बग्गा के अलावा मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा भी कांटे के मुकाबले में फंसे हैं.हरि नगर सीट पर पिछली बार आम आदमी पार्टी 26444 वोटों से जीती थी.

बीजेपी के युवा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार हरि नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार तेजिंदर बग्गा आप उम्मीदवार राजकुमारी ढिल्लन से 54 वोटों से पीछे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार तेजिंदर बग्गा को अब तक 2613 वोट मिले हैं जबकि आप उम्मीवार ढिल्लन 2669 वोट मिले हैं।

आप कार्यालय में बजने लगे नगाड़े

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के तहत मंगलवार सुबह आए रुझानों में आप को भारी जीत के संकेत मिलते ही आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। आप मुख्यालय को नीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया है और यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बड़े-बड़े कट-आउट लगाए गए हैं।

हरि नगर से पार्टी के कार्यकर्ता संजीव सिंह ने कहा, ‘‘हम जानते थे। हमने देश की राजनीति को बदल दिया है। इस बार दिल्ली, अगली बार भारत।’’ एक अन्य कार्यकर्ता फरीन खान ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि स्पष्ट बहुमत मिले ताकि यह संदेश जाए कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति करना अब काम नहीं आएगा।’’

चुनाव आयोग के वेबसाइट के मुताबिक आप 55 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना प्रारंभ होने के बाद केजरीवाल पार्टी कार्यालय पहुंच गए। विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान शनिवार को हुआ था।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा