लाइव न्यूज़ :

Varanasi: सनी लियोन हुई गंगा आरती में शामिल, भीड़ रोकने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस, वीडियो वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: November 17, 2023 15:09 IST

Sunny Leone: अभिनेत्री सनी लियोन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में वह पूर्व आईएएस अधिकारी व अभिनेता अभिषेक सिंह के साथ गंगा आरती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुई अभिनेत्री सनी लियोनसनी के साथ दिखे आईएएस से अभिनेता बने अभिषेक सिंह गीत 'थर्ड पार्टी की सफलता का आशीर्वाद मांगने गंगा घाट पहुंचे थे

Sunny Leone: अभिनेत्री सनी लियोन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में वह पूर्व आईएएस अधिकारी व अभिनेता अभिषेक सिंह के साथ गंगा आरती करती हुई दिखाई दे रही हैं। गंगा आरती के लिए सनी ने पारंपरिक गुलाबी कुर्ता और गले में माला पहनी है। साथ ही माथे पर चंदन भी लगाया है।

उनके साथ मौजूद अभिषेक सिंह ने भी सफेद रंग का कुर्ता और माथे पर चंदन लगाया है। सनी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वाराणसी के गंगा घाट पर गंगा आरती देखना और इसमें शामिल होने का मेरा अनुभव गजब रहा है। यह अनुभव मेरे लिए अद्भुत है।

दोनों ने अपनी गीत की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा

वाराणसी के गंगा घाट पर आरती कर दोनों लोगों ने गीत 'थर्ड पार्टी' के लिए आशीर्वाद मांगा। थर्ड पार्टी गीत को आईएएस से अभिनेता बने अभिषेक सिंह ने लिखा है। साथ ही गीत को अपनी आवाज भी दी है। इस गीत में पहली बार अभिषेक और सेक्सी सनी की जोड़ी दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ सनी के काम की बात करे तो वह अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' में राहुल भट्ट के साथ नजर आएंगी। विभिन्न फिल्म समारोहों में धूम मचा चुकी यह फिल्म अब रिलीज के लिए तैयार है।

भीड़ रोकने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस

सनी लियोन की लोकप्रियता काफी है। यही वजह है कि जैसे ही वाराणसी में लोगों को पता चला कि सनी लियोन शाम की गंगा आरती में शामिल होने के लिए आ रही हैं तो उन्हें देखने के लिए भारी तदाद में भीड़ जुट गई। भीड़ को काबू करने के लिए जिला प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ी।

फैंस के आए कमेंट

सनी लियोन की वीडियो पोस्ट करने के चक्कर में एक यूजर ने अभिषेक सिंह को ही सनी का पति ठहरा दिया। हालांकि, बाद में यूजर ने गलती मानी। एक यूजर ने लिखा कि आज की मॉर्डन युग की लड़कियों को सनी को देखना चाहिए। 

टॅग्स :सनी लियोनAbhishek Singhहिन्दी सिनेमा समाचारवाराणसीगंगा दशहराबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो