Shocking Video: तंदूरी रोटी बनाते समय थूक रहा था अहमद, वीडियो वायरल होने पर अरेस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2025 21:40 IST2025-12-06T21:39:24+5:302025-12-06T21:40:24+5:30
Shocking Video: ‘‘आरोपी अहमद समारोह में रोटियां बना रहा था। शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

Shocking Video
मऊः मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को प्रीति भोज के दौरान तंदूरी रोटियां बनाते समय आटे पर थूकने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार को पूर्व ग्राम प्रधान अवधेश मौर्य के घर पर हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया, ‘‘आरोपी अहमद समारोह में रोटियां बना रहा था। शिकायत और सामने आए वीडियो के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।’’ इस मामले का वीडियो स्थानीय निवासी अजय राय ने पुलिस के साथ साझा किया, जिन्होंने अधिकारियों को सूचित किया और एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि घटना की पुष्टि कर गवाहों के बयान जुटाए जा रहे हैं।
Shocking Video: Cook Spits on Roti Before Baking in Mau; Police Launch Probe
— Dalimss News (@Dalimss_News) December 6, 2025
MAU, UP: A disturbing video has surfaced from the Dohrighat police station area of Mau district, showing a cook (bawarchi) spitting on roti dough just before placing it into the tandoor/chulha. pic.twitter.com/VbbJAK7bdn