लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को 'फादर ऑफ नेशन' बताने वाले ट्रंप के बयान पर शशि थरूर ने ली चुटकी, कहा- 'पिता बाद में पैदा हुआ और बच्चा पहले'

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 4, 2019 09:51 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिकी दौरे के वक्त उन्हें 'फादर ऑफ नेशन' बताया था। विपक्ष ने ट्रंप के इस बयान की काफी आलोचना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने सिर्फ पीएम मोदी को 'फादर ऑफ नेशन' ही नहीं बल्कि भारत का एल्विस प्रेस्ली तक बताया था। पीएम मोदी हाल ही में हाउडी मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेने अमेरिका गए हुए थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'फादर ऑफ नेशन' बताया था। जिसपर काफी विवाद हुआ था अब इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा है। शशि थरूर ने कहा, 'पिता बाद में पैदा हो और बच्चा पहले।'  शशि थरूर का ये बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शशि थरूर के बायन वाले वीडियो क्लिप ट्विटर पर काफी शेयर किया जा रहा है। 

शशि थरूर ने किसी कार्यक्रम में कहा, 'शायद डोनाल्ड ट्रंप साहब को पता नहीं है कि भारत आजाद कब हुआ, 1947 में और मोदी जी की बर्थ डेट में शायद कुछ विवाद तो है..अब यह या तो 1949 या फिर 1950 है...तो काफी मुश्किल है कि पिता बाद में पैदा हो और बच्चा पहले।'

शशि थरूर ने कार्यक्रम में कहा, आपको पता है कि हमारे देश का राष्ट्रपिता कौन है। यह किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है। 

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के वक्त उन्हें 'फादर ऑफ नेशन' बताया था। द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की काफी तारीफ की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने सिर्फ पीएम मोदी को 'फादर ऑफ नेशन' ही नहीं बल्कि भारत का एल्विस प्रेस्ली तक बताया था। 

टॅग्स :शशि थरूरडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं