लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः तोड़ दी सरहद की दीवार!, सीमा हैदर और अंजू के बाद दक्षिण कोरियाई युवती किम बोह नी ने यूपी पहुंचकर प्रेमी से ब्याह रचाया, 2017 साइबर कैफे में प्यार और 2023...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2023 15:34 IST

दक्षिण कोरियाई युवती ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचकर अपने प्रेमी से ब्याह रचाया। हालांकि दक्षिण कोरिया के देगू निवासी 30 वर्षीय किम बोह नी की कहानी सीमा हैदर और अंजू से बिल्कुल अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देउधना गांव के रहने वाले सुखजीत सिंह छह साल पहले एक दूसरे के संपर्क में आए थे। पिछली 18 अगस्त को किम और सिंह गुरुद्वारे में विवाह बंधन में बंध गए। भारत आकर काफी खुश हैं और उन्हें अपने ससुराल के लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है।

शाहजहांपुरःपाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और हिंदुस्तान से पाकिस्तान गई अंजू की चर्चाओं के बीच मोहब्बत की डोर से बंधी एक दक्षिण कोरियाई युवती ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचकर अपने प्रेमी से ब्याह रचाया। हालांकि दक्षिण कोरिया के देगू निवासी 30 वर्षीय किम बोह नी की कहानी सीमा हैदर और अंजू से बिल्कुल अलग है।

किम और शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र स्थित उधना गांव के रहने वाले सुखजीत सिंह छह साल पहले एक दूसरे के संपर्क में आए थे। पिछली 18 अगस्त को किम और सिंह गुरुद्वारे में विवाह बंधन में बंध गए। इस शादी में वर-वधु दोनों ही पक्षों के परिवारों की रजामंदी शामिल रही। किम ने कहा कि वह भारत आकर काफी खुश हैं और उन्हें अपने ससुराल के लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है।

किम ने कहा कि भाषा को लेकर समस्या होती है लेकिन दिल की आवाज किसी भाषा की मोहताज नहीं होती। इस बातचीत के दौरान किम के पति सुखजीत सिंह भी साथ रहे, जिन्होंने दुभाषिये की भूमिका निभाई और किम की दक्षिण कोरियाई भाषा को अनुवाद कर समझाने में मदद की।

किम ने कहा कि वह भारत की संस्कृति और समृद्ध रीति-रिवाजों से खासी प्रभावित हैं और वह खुद में उन्हें रचाने बसाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। उनके मन में भारत आने से पूर्व तमाम शंकाएं थीं लेकिन हिंदुस्तान आकर उन्होंने महसूस किया कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत को करीब से देखना चाहती हैं।

खास तौर पर ताजमहल और नैनीताल की वादियों का दीदार करना उनकी दिली ख्वाहिश है। किम ने बताया कि उन्हें भारतीय व्यंजन और परिधान बहुत पसंद हैं। खासकर मक्का की रोटी और सरसों का साग वह बहुत चाव से खाती हैं। किम के पति सुखजीत ने बताया कि वह वर्ष 2016 में दक्षिण कोरिया घूमने गए थे।

उन्हें वहां काफी अच्छा लगा तो उन्होंने वहीं रुकने का इरादा कर लिया और जीविका चलाने के लिए एक साइबर कैफे में नौकरी कर ली। किम भी उसी साइबर कैफे में काम करती थीं। वर्ष 2017 में दोनों के बीच दोस्ती हो गई जो बाद में प्यार में बदल गई। करीब छह साल चले रिश्ते के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

सुखजीत ने बताया कि जब उन्होंने अपने परिवार के लोगों को दक्षिण कोरिया युवती से शादी करने की इच्छा के बारे में बताया तो शुरू में तो उन्हें कुछ हिचक महसूस हुई, लेकिन बाद में वे मान गए। पिछली 18 अगस्त को दोनों परिवारों की रजामंदी से पुवायां के गुरुद्वारे में दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी कर ली।

उन्होंने बताया कि किम को भारत ने पांच साल का वीजा दिया है। वह तीन महीने के लिए यहां आई हैं। वह करीब दो माह पहले उधना गांव आई थीं। अभी वह एक महीने और यहीं रहकर दक्षिण कोरिया लौट जाएंगी। उसके बाद वह फिर भारत आएंगी तब वह और उनकी पत्नी दक्षिण कोरिया चले जाएंगे।

टॅग्स :दक्षिण कोरियाउत्तर प्रदेशपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा