चेन्नई का हैरान करने वाला मामला, 7 साल के बच्चे के जबड़े से निकाले गए 526 दांत
By भाषा | Updated: August 1, 2019 08:36 IST2019-08-01T05:41:26+5:302019-08-01T08:36:39+5:30
सविता डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ओरल एवं मैक्सीलोफेसियल पैथोलॉजी की प्रमुख डॉक्टर प्रतिभा रमानी ने बताया कि बच्चे को जब अस्पताल लाया गया उस समय उसका जबड़ा सूजा हुआ था।

चेन्नई का हैरान करने वाला मामला, 7 साल के बच्चे के जबड़े से निकाले गए 526 दांत
चेन्नई में एक दंत चिकित्सा कॉलेज सह अस्पताल में डॉक्टरों ने पांच घंटे तक सर्जरी के बाद सात साल के एक बच्चे के दाहिने तरफ के निचले जबड़े से 526 दांत निकाले हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह दुनिया का पहला मामला है, जब इतनी ज्यादा संख्या में एक जगह दांत मिले हों और उसे निकाला गया हो।
सविता डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ओरल एवं मैक्सीलोफेसियल पैथोलॉजी की प्रमुख डॉक्टर प्रतिभा रमानी ने बताया कि बच्चे को जब अस्पताल लाया गया उस समय उसका जबड़ा सूजा हुआ था।
रमानी ने बताया, ‘‘ बच्चे के तीन साल होने के बाद दिक्कत का पता चला। लेकिन, उस वक्त इसे नजरअंदाज कर दिया गया क्यों वह इसे निकलवाने के लिए तैयार नहीं था। चार साल बाद भी बच्चे को सर्जरी के लिए तैयार करने में काफी प्रयास करना पड़ा क्योंकि जबड़े का सूजन बढ़ता जा रहा था।’’ बच्चे को सर्जरी के तीन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।