KBC-11 के पहले करोड़पति बनते ही बिहार के सनोज राज इंटरनेट पर छाये, जानें इनके बारे में, IAS बनने का है सपना
By पल्लवी कुमारी | Published: September 13, 2019 10:40 AM2019-09-13T10:40:37+5:302019-09-13T10:40:37+5:30
सोनी चैनल के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक 12 सितंबर को सनोज राज सात करोड़ रुपये के जैकपॉट के सवाल के लिए खेलेंगे।
कौन बनेगा करोड़पति सीजन ग्यारह ( KBC-11) में बिहार के सनोज राज पहले करोड़पति बने हैं। सनोज राज बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले हैं। आज (12 सितंबर) टेलीकास्ट होने वाले शो में सनोज राज से सात करोड़ का सवाल पूछा जायेगा। सनोज राज पहले करोड़पति बने हैं, इस बात की जानकारी सोनी चैनल ने दी है। सोनी चैनल ने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर आने वाले एपिसोड का प्रोमो पोस्ट किया है, जिसमें सनोज राज केबीसी में 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतते दिखायी दे रहे हैं। सोनी टीवी के वीडियो पोस्ट करते ही ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सोनी टीवी का वह वीडियो बहुत शेयर किया जा रहा है।
सोनी चैनल के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक 12 सितंबर को सनोज राज सात करोड़ रुपये के जैकपॉट के सवाल के लिए खेलेंगे। कौन बनेगा करोड़पति इससे पहले में पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार पांच करोड़ रुपये जीत चुके हैं।
Sanoj Raj is our season's first Crorepati! He will attempt the jackpot question for Rs 7 Crores now. Will he succeed? Find out on #KBC, this Thursday and Friday at 9 PM @SrBachchanpic.twitter.com/eVEuX7esNb
— Sony TV (@SonyTV) September 10, 2019
सनोज राज जहानाबाद जिले के एक छोटे से गांव से हैं। शो के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी मेट्रो सिटी नहीं देखी थी। सनोज राज के पिता एक मामूली किसान हैं। सनोज राज के पिता का नाम रामजनम शर्मा है। उनके घर की रोजी-रोटी किसानी पर निर्भर है। सनोज ने जहानाबाद के स्कूल से ही अपनी पढ़ाई की है। स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है और उसके बाद दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी भी कर चुके हैं।
शो पर सनोज राज ने बताया कि उन्होंने बीटेक तो की है लेकिन ऊनका सपना प्रशासनिक क्षेत्र में जाने का है। सनोज राज ने कहा है कि वो आईएएस बनना चाहते हैं।