लाइव न्यूज़ :

Viral Video: बारिश के पानी में सड़क पर फंसी रोल्स रॉयस घोस्ट कार, लोगों ने कहा- अब तो ट्रैक्टर ही लेना पड़ेगा...

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 2, 2024 14:29 IST

पानी के कारण रोल्स रॉयस घोस्ट जैसी मंहगी कार सड़क से बाहर निकलने में विफल रहती है। एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि इसीलिए मैं रोल्स रॉयस नहीं खरीद रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई इसके कारण राजधानी के कई हिस्सों में भयंकर जलजमाव हो गयासड़क पर पानी इतना ज्यादा हो गया कि गाड़ियां तैरती नजर आईं

नई दिल्ली: पिछले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके कारण राजधानी के कई हिस्सों में भयंकर जलजमाव हो गया। सड़क पर पानी इतना ज्यादा हो गया कि गाड़ियां तैरती नजर आईं। सोशम मीडिया पर बारिश के पानी के से हुआ अव्यवस्था के वीडियोज की बाढ़ आ गई। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लक्जरी रोल्स रॉयस घोस्ट जलजमाव वाले क्षेत्र में फंसी नजर आती है। इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं। 

वायरल क्लिप की शुरुआत लग्जरी कार के इंडिकेटर के जलने और बुझने से होती है। पानी के कारण रोल्स रॉयस घोस्ट जैसी मंहगी कार सड़क से बाहर निकलने में विफल रहती है। इसके बाद कैमरा बाढ़ वाले इलाके से अपने स्कूटर से बाहर निकल रहे लोगों की ओर जाता है। एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि इसीलिए मैं रोल्स रॉयस नहीं खरीद रहा हूं।

1 जुलाई को साझा किए गए इस वीडियो को 7 लाख लोगों ने देखा है। इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आईं हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा कि ल्स रॉयस खरीदो, लेकिन दिल्ली में नहीं। एक तीसरे ज़ूसर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अब तो ट्रैक्टर ही लेना पड़ेगा। एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा कि मैंने दिल्ली में सड़कों पर पानी के स्तर को देखने के बाद लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो की अपनी बुकिंग रद्द कर दी।

बता दें कि 28 जून को राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सफदरजंग बेस स्टेशन पर  228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र ने उस दिन सुबह 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच 148.5 मिमी बारिश दर्ज की।

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ये भी बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों में और आगे बढ़ गया। इस प्रकार इसने दो जुलाई 2024 तक ही पूरे देश को कवर कर लिया, जबकि यह सामान्य रूप से आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंचता है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि जुलाई में भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है तथा भारी वर्षा के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और देश के मध्य भाग में नदी घाटियों में बाढ़ आने की आशंका है।

टॅग्स :वायरल वीडियोNew Delhiबाढ़मानसून
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल