बिहार: सुशासन हुआ शर्मसार, 60 फीट लम्बा लोहे का पुल हुआ चोरी, पुलिस किंकर्तव्यविमूढ़, जनता हैरान, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2022 20:12 IST2022-04-09T18:25:37+5:302022-04-09T20:12:56+5:30
बिहार के सासाराम जिले का मामला है। चोर जेसीबी, पिकअप वैन, गैस कटर और वाहनों के साथ पहुंचे और 3 दिन में पूरे पुल को काट दिया और गायब हो गए।

जेसीबी मशीनों और गैस कटर की मदद से इसे पूरी तरह से उखाड़ फेंका।
सासारामः बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आया है। चोरों ने शुक्रवार को 60 फीट लंबे लोहे पुल की चोरी की है। पुलिस के अनुसार, चोर जेसीबी, पिकअप वैन, गैस कटर और वाहनों के साथ पहुंचे और 3 दिन में पूरे पुल को काट दिया और गायब हो गए।
लोहे का पुल 1972 के आसपास अमियावर में आरा नहर पर बनाया गया था। 60 फीट लंबा पुल जर्जर हो गया था। सुनने में आपको अजीब लगेगा कि चोरों ने दिन दहाड़े पुल को चुरा लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि चोर अधिकारी बनकर आए थे। तीन दिन तक बिहार पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
Bihar |60-feet long-abandoned steel bridge stolen by thieves in Rohtas district
— ANI (@ANI) April 9, 2022
Villagers informed some people pretending as mechanical dept officials uprooted bridge using machines like JCB & gas-cutters. We've filed the FIR:Arshad Kamal Shamshi, Junior Engineer,Irrigation dept pic.twitter.com/o4ZWVDkWie
बिहार के सासाराम जिले में खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले कुछ लोग 60 फुट लंबा इस्पात का पुल खोलकर ले गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 500 टन वजनी इस पुल का निर्माण नसरीगंज थानाक्षेत्र के अमियावर गांव में अर्राह नहर पर 1972 में हुआ था।
उन्होंने बताया कि चोरों के समूह में शामिल लोगों ने खुद को सिंचाई विभाग के अधिकारी बताकर तीन दिन के दौरान खराब पड़े पुल को गैस-कटर और अन्य उपकरणों की मदद से काटकर अलग किया। नसरीगंज थाने के प्रभारी सुभाष कुमार ने कहा कि कुछ संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने कहा कि विभागीय अधिकारी होने के बहाने उन्होंने स्थानीय कर्मियों की मदद भी ली। दिनदहाड़े समान लेकर चलते बने। सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अरशद कमल शमशी ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग सिंचाई विभाग के अधिकारी के बहाने जेसीबी मशीनों और गैस कटर की मदद से इसे पूरी तरह से उखाड़ फेंका।
Unique theft in #Bihar, thieves became officers of the irrigation department and stole a 60 feet long iron bridge
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 8, 2022
In Nasriganj, Rohtas, thieves posing as officers, with the help of local personnel, 1/2@UtkarshSingh_ 📽️ pic.twitter.com/jhnTbUSYDw
60 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचे पुल के गायब हो जाने से हर कोई हैरान है। विभागीय अधिकारी नासरीगंज पुलिस स्टेशन ले गए और उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। चूंकि इस तरह के निर्माण और मरम्मत कार्य धीमी गति से होते हैं, इसलिए विभाग ने हमें पहले सूचित करने के लिए एक नोटिस तैयार किया होगा।
Real special 26: 60 Feet Iron bridge stolen In #Bihar's Rohtas district.
— નૈસર્ગ (@Naisarg8) April 8, 2022
The thieves, posing as officers of the state Irrigation Department, used gas cutters and earth mover machines to demolish the bridge and take away the scrap metal in three days. 😂pic.twitter.com/hmddqQitxk
हालांकि, तब तक चोर पुल का सामान लेकर फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि सिंचाई विभाग के स्थानीय अधिकारियों की अनभिज्ञता के चलते इस पूरी घटना को अंजाम दिया जा सका।'' कुमार ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिले के कबाड़ कारोबारियों को भी सतर्क किया गया है। अमियावर गांव के निवासी मंटू सिंह ने कहा, '' यह पुल काफी पुराना था और कुछ समय पहले इसे खतरनाक घोषित किया गया था। पुराने पुल के बराबर में ही एक नये पुल का निर्माण किया गया था, जिसका जनता उपयोग कर रही है।''
#Bihar: 60 feet long-abandoned iron bridge stolen by thieves in #Rohtas district#BridgeStolen#BiharNewspic.twitter.com/qKEXJA6n1f
— S. Imran Ali Hashmi (@syedimranhashmi) April 9, 2022
इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं से प्ररित थे। उन्होंने कहा, '' यदि भाजपा और नीतीश कुमार बिहार की सरकार को चोरी कर सकते हैं तो पुल क्या है?'' तेजस्वी यादव का इशारा 2017 में राजद से बठबंधन तोड़कर जदयू का भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की ओर था।