ठळक मुद्देअचानक ‘डांस मोड’ में गया रोबोट, रेस्टोरेंट बना वायरल शो!HaiDiLao में बेकाबू हुआ रोबोट, खाना-चॉपस्टिक्स उड़ाए… लोग रह गए हैरान!
VIRAL VIDEO: कैलिफ़ोर्निया के क्यूपर्टिनो में एक HaiDiLao हॉटपॉट रेस्टोरेंट में ऐसा सीन बना कि लोग देखते ही रह गए। एक सर्विंग रोबोट अचानक ऐसे नाचने लगा जैसे डीजे लग गया हो। मामला इतना बढ़ गया कि रोबोट खाना और चॉपस्टिक्स इधर-उधर उड़ाने लगा। स्टाफ के तीन लोग उसे कंट्रोल करने में जुट गए, लेकिन रोबोट था कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था। वहाँ बैठे लोग पहले तो हैरान हुए, फिर कुछ ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।