लाइव न्यूज़ :

रतन टाटा हुए फेक न्यूज से परेशान, ट्विटर पर सफाई देते हुए बताया- कभी नहीं कहा साल 2020 सिर्फ जीवित रहने का साल

By सुमित राय | Updated: May 4, 2020 14:26 IST

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा सोशल मीडिया पर वायरल फेक न्यूज से परेशान हो गए हैं और उन्होंने इसको लेकर सफाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा का एक मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।उनके हवाले के कहा गया है 2020 जीवित रहने का साल है, लाभ-हानि की चिंता ना करें।

कोरोना वायरस महामारी के बीच टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा का एक मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रतन टाटा के हवाले के कहा गया है कि साल 2020 जीवित रहने का साल है, लाभ-हानि की चिंता ना करें। अब रतन टाटा ने फेक न्यूज से परेशान होकर ट्विटर पर सफाई दी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक न्यूज पेपर की कटिंग वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है, "रतन टाटा का संदेश- 2020 जीवित रहने का साल है, लाफ हानि की चिंता न करें।" इस फेस न्यूज से परेशान होकर रतन टाटा को सफाई देनी पड़ी है और उन्होंने न्यूज पेपर की कटिंग शेयर करते हुए इसका खंडन किया है।

रतन टाटा ने ट्विटर पर लिका है, "जो कुछ इस पेपर कटिंग में कहा गया है वह मैंने नहीं कहा है। मैं फर्जी खबरों को लगातार उजाकर करने का प्रयास करूंगा। साथ में उन्होंने न्यूज सोर्स को वेरिफाई करने की भी अपील की। अगर मेरी तस्वीर के साथ कुछ लिखा हुआ है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह मैंने कहा है। यह समस्या कई लोगों के साथ हो रही है।"

पिछले महीने भी एक न्यूज पेपर की कटिंग वायरल हो रही थी, जिसमें रतन टाटा के हवाले से कहा गया गया था कि कोरोना महामारी को लेकर विशेषज्ञ कह रहे हैं कि इससे अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो जाएगी। लेकिन मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि इन विशेषज्ञों को मानवीय प्रेरणा और जुनून के साथ किए गए प्रयासों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है और इस कारण अर्थव्यवस्था का काफी नुकसान हो रहा है। देशभर में अब तक कोरोना वायरस के 42533 के मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1373 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :रतन टाटाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

स्वास्थ्यटाटा मुंबई मैराथन में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारविश्व विजेता बेटियों का सम्मान?, टाटा सिएरा की पहली खेप भारतीय महिला क्रिकेट टीम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज