'राफेल शस्त्र पूजा' पर मोदी सरकार की हुई किरकिरी, लोगों ने कहा- 'बंद करें राफेल पूजा पॉलिटिक्स'

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 9, 2019 10:14 IST2019-10-09T10:14:44+5:302019-10-09T10:14:44+5:30

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राफेल लड़ाकू विमान में करीब 25 मिनट उड़ान भरने के बाद कहा कि भारत किसी अन्य देश को धमकाने के लिए हथियार नहीं खरीदता है। साथ ही, उन्होंने अपनी उड़ान को बहुत ‘आरामदेह और सुगम’ बताया।

rafale 'shastra puja' criticized on social media people says don't play politics | 'राफेल शस्त्र पूजा' पर मोदी सरकार की हुई किरकिरी, लोगों ने कहा- 'बंद करें राफेल पूजा पॉलिटिक्स'

'राफेल शस्त्र पूजा' पर मोदी सरकार की हुई किरकिरी, लोगों ने कहा- 'बंद करें राफेल पूजा पॉलिटिक्स'

Highlightsरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा के अवसर पर पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद ‘शस्त्र पूजा’ की। राफेल लड़ाकू विमान शस्त्र पूजा की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दशहरा के अवसर पर मंगलवार (9 अक्टूबर) को पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद 'शस्त्र पूजा' की। राजनाथ सिंह ने उसी दौरान जेट पर ओम की आकृति उकेरी और नारियल, निम्बू से पूरे विधि विधान से पूजा की। इस पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सोशल मीडिया पर लोगों को  'राफेल का शस्त्र पूजा' रास नहीं आया। राफेल शस्त्र पूजा होने के बाद सोशल मीडिया पर मोदी सरकार और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ट्रोल होने लगे। ट्विटर पर ''राफेल पूजा पॉलिटिक्स'' ( #RafalePujaPolitics) ट्रेंड कर रहा है। 

#RafalePujaPolitics ट्रेंड के साथ लोग मोदी सरकार को सलाह दे रहे हैं कि राफेल की पूजा करने के बहाने इस पर राजनीति ना करे। हैशटैग के साथ राफेल पर कई फनी मीम्स और जोक शेयर किए जा रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा अब ओम, नायरिय और निम्बू हमारे देश की रक्षा करेंगे।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि इस पर सरकार को ट्रोल करने का क्या मतलब है। ये हमारे भारत की संस्कृति है। हमारे देश में जब भी कोई नई चीजे लेते हैं तो उसकी पूजा की जाती है। 

शस्त्र पूजन के बाद राजनाथ सिंह ने क्या कहा? 

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘मैं हर साल लखनऊ में शस्त्र पूजन करता हूं और आज मैंने फ्रांस में यहां शस्त्र के रूप में राफेल की पूजा की।’’ मंत्री ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि 36 लड़ाकू विमानों में से 18 विमान फरवरी 2021 तक सौंप दिये जाएंगे, जबकि शेष विमान अप्रैल-मई 2022 तक सौंपे जाने की उम्मीद है।

Web Title: rafale 'shastra puja' criticized on social media people says don't play politics

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे