लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने रोंगाली बीहू के मौके पर ऐसा बजाया ढोल की केंद्रीय मंत्री जोर-जोर से बचाने लगे तालियां, देखें Video

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2022 21:57 IST

पीएम मोदी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के आवास पर रोंगाली बिहू के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कई संगीत वाद्ययंत्रों पर हाथ आजमाते दिखे।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर अपनी कला का जौहर दिखाते रहे हैं। शनिवार को उन्होंने और रोंगाली बिहू के मौके पर ढोल और अन्य वाद्य यंत्रों पर हाथ आजमाते हुए नजर आए।

दरअसल, पीएम मोदी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के आवास पर रोंगाली बिहू के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कई संगीत वाद्ययंत्रों पर हाथ आजमाते दिखे। इससे पहले भी वे कई मौकों पर इस तरह की कला पेश कर चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने लोक सांस्कृतिक नृत्य का आनंद लिया। साथ ही वे खुद भी उसमें मग्न होते हुए दिखाई दिए।

कई मौकों में ऐसे ही हाथ आजमाते देखे गए हैं पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में पूजा के दौरान दोनों हाथों से डमरू बजाया था। वे कई वाद्य यंत्र बजाते हुए नजर आ चुके हैं। इसी साल की शुरूआत में उन्होंने मणिपुर-त्रिपुरा के दौरे पर खास ढोल बजाते हुए नजर आए थे। वहीं साल 2014 में उन्होंने अपने जापान दौरे पर जापानी ड्रम भी बजाया था। इसके अलावा तंजानिया में भी उन्होंने वहां का खास वाद्ययंत्र बजाया था।

रोंगाली बिहू असमी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक

बोहाग बिहू असम में मनाया जाना वाला एक प्रमुख त्योहार है। इसे रोंगाली बिहू या हत बिहू भी कहते हैं। यह असमी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। असम में इस त्योहार के दौरान कई खेलों का भी आयोजन किया जाता है। असम के लोग इस त्योहार में रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं। अपने पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों को मिठाइयां और खास पकवान बांटते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो