लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की सूर्य ग्रहण देखते तस्वीर हुई वायरल तो यूजर ने कहा- इसपर तो मीम्स बनेंगे, जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- मोस्ट वेलकम

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 26, 2019 11:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, अन्य भारतीयों के तरह मैं भी सूर्य ग्रहण को लेकर उत्साहित था। लेकिन निराशाजनक तौर पर मैं बादलों की वजह से सूरज को नहीं देख सका।'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की तस्वीर वायरल हो गई है। कई यूजर पीएम मोदी के लुक की तारीफ कर रहे हैं। यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है लेकिन पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (26 दिसंबर) को लगे सूर्य ग्रहण को देखा। इस दौरान की तस्वीरें भी पीएम मोदी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी की है। पीएम मोदी ने जैसे ही तस्वीर जारी की ये फोटो वायरल होने लगी। तस्वीर शेयर करने के कुछ मिनटों बाद ही इसपर हजारों लाइक्स और कमेंट थे। कई यूजर ने पीएम मोदी के लुक की तारीफ की है। पीएम मोदी तस्वीर में लाल रंग के मफलर के साथ दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने तीन तस्वीर साझा किए हैं। 

ट्विटर यूजर Gappistan Radio ने पीएम मोदी की तस्वीर को साझा कर लिखा कि देखिएगा इसपर मीम्स बनने वाला है। पीएम मोदी ने इसको रिट्वीट करते हुए लिखा, बनने दीजिए उनका मोस्ट वेलकम...आप भी आनंद उठाइए। पीएम मोदी का यह ट्वीट भी वायरल  हो गया है। 

तस्वीर के साथ पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, अन्य भारतीयों के तरह मैं भी सूर्य ग्रहण को लेकर उत्साहित था। लेकिन निराशाजनक तौर पर मैं बादलों की वजह से सूरज को नहीं देख सका। हालांकि मैंने कोझिकोड और अन्य जगहों की लाइव स्ट्रीम की मदद से सूर्य ग्रहण को देखा। विशेषज्ञों से चर्चा के दौरान इस विषय को लेकर मैंने अपना ज्ञान भी बढ़ाया है।'

पीएम मोदी के ज्ञान बढ़ाने वाले लाइन पर आकाश बनर्जी ने लिखा, सूर्य ने भी अपने अधूर ज्ञान का इस्तेमाल किया है '

सुमीत भसीन ने लिखा, सर कृपया इस संबंध में अपना ज्ञान और जानकारी साझा करें। यह लाखों लोगों की मदद करेगा।

देखें प्रतिक्रिया

यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है लेकिन पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं है। इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाएगी। इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित रहेगा। साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दिया है। गुरुवार का सूर्यग्रहण भारत के अलावा सऊदी अरब, इंडोनेशिया, सिंगापुर, उत्तरी मारियाना द्वीप, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान,  श्रीलंका, मलेशिया में भी दिखा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल कंटेंटसूर्य ग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह