लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'सराब' वाले बयान से सोशल मीडिया पर हंगामा, यूजर्स बोले- देश को 'नशा' मुक्त बनाओ!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 29, 2019 15:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा, आरएलडी और बसपा गठबंधन की तुलना शराब से की। इस पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेरठ में एक चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की तुलना शराब से की। उनके इस बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी साथ ही सोशल मीडिया पर भी बहस का दौर जारी है। यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि देश को 'नशा' से दूर रहने की जरूरत है। न से नरेंद्र मोदी और शा से शाह। इसके जवाब में करन शर्मा ने लिखा कि श से अमित शाह कैसे होता है।

वैभव ने ट्विटर पर लिखा, 'ऐसी नीचे स्तर की बेहूदा बकवास करने पर तो कोई क्लास का मॉनिटर तक नहीं बनाता । और हमने तो...'

भैयाजी नाम के यूजर ने लिखा, 'प्रधानमंत्री गठबंधन को ‘शराब’ बता रहे हैं, विपक्ष नरेंद्रमोदी और शाह की जोड़ी को ‘नशा’ बता रहा है, ये चुनाव हो रहा है कि कोई रेव पार्टी? राजनीति का गिरता हुआ स्तर देख कर दुःख होता है।'

एसएस बिश्नोई ने लिखा, 'सपा में "स" होता है और शराब मे "श" । फैंकने के चक्कर में "स" और "श" का अन्तर ही मिटा दिया। खतरा तो मोदी-शाह की जोड़ी से है क्योंकि नरेन्द्र का "न" और शाह का "शा" न+शा=नशा है जो देश के युवाओं को बेरोजगार करके खोखला कर रहा है।'

विकास ने पीएम मोदी के बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए लिखा, 'स- समाजवादी पार्टी रा- राष्ट्रीय लोक दल ब- बहुजन समाज पार्टी सराब से बचिए मित्रों : श्री नरेन्द्रमोदी वैसे ये वो शराब नहीं को आप समझ रहे हैं, सराब उर्दू का शब्द है जिसका अर्थ होता है "मृगतृष्णा"'

नरेंद्र मोदी ने क्या कहा था?

मेरठ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां महामिलावट में भी कौन ज्यादा मिलावट करता है इसकी स्पर्धा लग गई। इसको जरा अलग तरीके से देखिए। सपा का स, आरएलडी का रा और बसपा का ब मिलकर बनता है 'शराब'। अच्छी सेहत के लिए शराब से बचना चाहिए। ये गठबंधन की शराब आपको बर्बाद कर देगी। 

विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा, “आज टेली-प्रॉम्प्टर ने यह पोल खोल दी कि ‘सराब’ और शराब का अंतर वह लोग नहीं जानते जो नफरत के नशे को बढ़ावा देते हैं। अखिलेश ने कहा कि, सराब को मृगतृष्णा भी कहते हैं और यह वह धुंधला सा सपना है जो बीजेपी 5 साल से दिखा रही है। लेकिन जो कभी हासिल नहीं होता। अब जब नया चुनाव आ गया तो वह नया सराब दिखा रहे हैं।”

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा, 'मोदी जी की जांच कराओ। कहीं गांजा तो नहीं पीते। राजनीतिक दलों को शराब, हीरोइन और कोकीन तो कोई चौराहा छाप नेता बोल सकता है प्रधानमंत्री नहीं।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाहअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित