लाइव न्यूज़ :

OMG! अमेजन पर बिक रही है 35 हजार की कीमत वाली प्लास्टिक की बाल्टी 26 हजार में, नो कॉस्ट ईएमआई पर उपलब्ध बकेट को लेने पर मिलेगा कैशबैक, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 25, 2022 16:34 IST

आपको बता दें कि यह प्रोडक्ट अमेजन पर नो कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक के साथ मौजूद थी जिसकी कम से कम ईएमआई 1224 से शुरू हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेजन पर एक प्लास्टिक की बाल्टी 26 हजार में बिकते देख लोग दंग रह गए हैं। इस बाल्टी की असली कीमत 35 हजार पहले बताई गई है जो डिस्काउंट के बाद 26 हजार हुई है।लोगों ने प्रोडक्ट को देख कर खूब मजा लिया है।

Viral News:अमेजन पर एक प्लास्टिक की बाल्टी 26 हजार में बिक्री होते देख लोग दंग रह गए है। जी हां, एक प्लास्टिक की बाल्टी की 26 हजार रुपए है और कमाल की बात है कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि वह बिक्री भी हुई है। दरअसल, ऑनलआइन शॉपिंग करना जितनी सुविधाजनक है उतना ही किसी के लिए मुसिबत बन जाती है। आर्डर करने पर कभी सही सामान नहीं मिलता तो कभी समान गलत निकल जाता है, ऊपर से कंपनी द्वारा अकसर बढ़ाई जाने वाले कीमते भी लोगों को बहुत परेशान करती है। ऐसे में किसी ने सोचा नहीं होगा कि उन्हें अमेजन पर एक प्लास्टिक की बाल्टी 26 हजार में मिलेगी। इस प्लास्टिक की बाल्टी की क्या है सच्चाई, आइए जानते हैं। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, एक यूजर ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें एक प्लास्टिक की बाल्टी दिख रही है। उस फोटो में यह दावा किया जा रहा है कि उस प्लास्टिक की बाल्टी की कीमत 26 हजार रुपए है। यही नहीं पहले उसकी कीमत करीब 35 हजार थी, लेकिन 28 फीसदी डिस्काउंट के बाद उसकी कीमत 26 हजार हुई है। इस फोटो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह प्रोडक्ट अमेजन पर लिस्ट हुई है। गौर करने वाली बात यह भी है कि इस प्लास्टिक की बाल्टी को वेंडर द्व्रारा नो कॉस्ट ईएमआई पर भी दिया जा रहा है। यही नहीं इसे खरीदने पर कैश बैक की भी बात कही जा रही है। फोटो को शेयर करने के बाद यूजर ने लिखा, "मुझे यह अमेजन पर मिला है, समझ नहीं आता कि इसको क्या करूं।"

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स

यूजर द्वारा फोटो को शेयर करने के बाद फोटो खूब वायरल हुआ और लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन्स भी दिए है। कुछ लोगों का कहना है कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा कि शुक्र है कि यह ईएमआई पर मौजूद है। एक यूजर ने इस फोटो को देखकर कहा कि लगता है कि बाल्टी आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। आपको बता दें कि इस प्रोडक्ट को बाद में कंपनी द्वारा हटा दिया गया है। वहीं ऐसा ही एक और मामला सामने आया था जहां लक्जरी फैशन चैन गुच्ची और स्पोर्ट्सवियर की दिग्गज कंपनी एडिडास ने एक छाता लॉन्च किया था। इस एक छाते की कीमत 1.27 लाख रुपए बताई जा रही है।  

टॅग्स :अजब गजबअमेजनऑनलाइनशॉपिंगट्विटरEMI
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL: सफलता मिली तो सीधे मंदिर पहुंचा युवक, भावुक कर देगा VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?