आइंस्टीन पर दिये बयान के बाद पीयूष गोयल की इंटरनेट पर हुई किरकिरी, लोगों ने कहा- तो न्यूटन ने क्या किया?

By पल्लवी कुमारी | Published: September 13, 2019 01:53 PM2019-09-13T13:53:27+5:302019-09-13T13:53:27+5:30

पीयूष गोयल के इस बयान पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि पीयूष गोयल बिल्कुल सही हैं। गुरुत्वाकर्षण खोजने के लिए आइंस्टीन को कभी भी गणित की जरूरत नहीं पड़ी लेकिन सर इसाक न्यूटन को इसकी जरूरत पड़ी थी।

Piyush Goyal says Einstein discovered gravity social media gets troll | आइंस्टीन पर दिये बयान के बाद पीयूष गोयल की इंटरनेट पर हुई किरकिरी, लोगों ने कहा- तो न्यूटन ने क्या किया?

आइंस्टीन पर दिये बयान के बाद पीयूष गोयल की इंटरनेट पर हुई किरकिरी, लोगों ने कहा- तो न्यूटन ने क्या किया?

Highlightsगुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धांत की खोज सर आइजैक न्यूटन ने की थी। आइंस्टीन पर दिये गोयल के इस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन पर दिने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये हैं। देश की अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए किसी भी तरह के गणित या उससे जुड़े आंकड़ों को देखने की जरूरत नहीं है, अगर आइंस्टीन इस गणित में उलझ जाते तो वे कभी भी ग्रेविटी (गुरुत्वाकर्षण) की खोज नहीं कर पाते। इस बयान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका ट्रोल किया। इस संबोधन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। बता दें कि गुरुत्वाकर्षण की खोज सर आइजैक न्यूटन ने की थी। 

मौजूदा दर से भारत 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कैसे बनेगा, इस सवाल के जवाब में पीयूष गोयल ने अल्बर्ट आइंस्टीन वाला जवाब दिया। पीयूष गोयल अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए हैं। लोग उनको कह रहे हैं कि अगर अल्बर्ट आइंस्टीन ने गुरुत्वाकर्षण की खोज की है तो फिर सर आइजैक न्यूटन ने क्या किया है। 

पीयूष गोयल ने आइंस्टीन वाले बयान को लेकर जारी की सफाई 

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद पीयूष गोयल ने अपने बयान को लेकर सफाई भी जारी की। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि बातचीत के संदर्भ के बजाय किसी एक लाइन को लेकर चर्चा की जा रही है।  

Web Title: Piyush Goyal says Einstein discovered gravity social media gets troll

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे