लाइव न्यूज़ :

गुरु ने छात्रों को दिया तोहफा, रिक्शा चलाया और दूध बेचा और शिक्षक बने, सेवानिवृत्ति पर मिले 40 लाख रुपये गरीब बच्चों को किया दान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2022 21:37 IST

विजय कुमार चंसौरिया ने सोमवार को प्राथमिक शाला खदिंया में अपने सेवानिवृत्त के दिन 31 जनवरी को उन्हें सम्मानित करने के लिए सहयोगियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इा आशय की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देसारे पैसे गरीब छात्रों के लिए स्कूल को दान करने का फैसला लिया है।मैं 1983 में शिक्षक के पद पर पदस्थ हुआ था।उपहार पाकर बच्चों के चेहरे की खुशी देखकर मुझे यह प्रेरणा मिली।

पन्नाः पन्ना जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने 39 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति के दिन अपने कर्मचारी भविष्य निधि और ग्रेच्युटी से मिली करीब 40 लाख रुपये की राशि गरीब छात्रों को दान कर दिया।

 

विजय कुमार चंसौरिया ने सोमवार को प्राथमिक शाला खदिंया में अपने सेवानिवृत्त के दिन 31 जनवरी को उन्हें सम्मानित करने के लिए सहयोगियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इा आशय की घोषणा की। इस कार्यक्रम में चंसौरिया ने कहा, ‘‘अपनी पत्नी, दो बेटों एवं बेटी की सहमति से मैंने अपने भविष्य निधि और ग्रेच्युटी के सारे पैसे गरीब छात्रों के लिए स्कूल को दान करने का फैसला लिया है।

दुनिया में कोई भी दुख को कम नहीं कर सकता, लेकिन हम जो भी अच्छा कर सकते हैं वह करना चाहिए।’’ वहीं, बुधवार को ‘भाषा’ से फोन पर बातचीत में सेवानिवृत्त शिक्षक ने कहा, ‘‘मैंने अपने जीवनकाल में बहुत संघर्ष किया है। मैंने अपना गुजारा एवं पढ़ाई पूरी करने के लिए रिक्शा चलाया और दूध बेचा। मैं 1983 में शिक्षक के पद पर पदस्थ हुआ था।’’

उन्होंने कहा, ‘मैं 39 साल तक गरीब स्कूली बच्चों के बीच रहा और उन्हें हमेशा ही अपने वेतन से उपहार और कपड़े देता रहा। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे की खुशी देखकर मुझे यह प्रेरणा मिली। इन बच्चों की खुशी में ईश्वर दिखते हैं।’

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो