लाइव न्यूज़ :

NCP के शानदार प्रदर्शन के बाद बारिश में भाषण देते शरद पवार की तस्वीर हुई वायरल, पत्रकार ने लिखा- टाइगर अभी जिंदा है

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 24, 2019 18:15 IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019:महाराष्ट्र की भी सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आगे गए हैं। 162 सीटों पर बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन आगे है, इनमें बीजेपी 101 और शिवसेना 58 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस 45 और एनसीपी 53 सीटों आगे चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे19 अक्टूबर को सतारा में चुनाव प्रचार के दौरान बादलों की गरज के बीच शरद पवार ने कहा था कि, 'यह एनसीपी के लिए वरुण राजा का आशीर्वाद हैमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2019 में एनसीपी 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के 220 सीट जीतने के लक्ष्य से काफी पीछे रहने का संकेत मिलने के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि यह संदेश है कि जनता को सत्ता का गुरूर पसंद नहीं आता। शरद पवार की पार्टी राज्य में कांग्रेस से भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एनसीपी 53 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी बीच शरद पवार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर कर लोग लिख रहे हैं, 'टाइगर अभी ज़िंदा है'। ये वही तस्वीर है जब 19 अक्टूबर को सतारा में मूसलाधार बारिश के दौरान एक चुनावी रैली को शरद पवार संबोधित कर रहे थे। बारिश के दौरान भींगकर प्रचार करने की उनकी तस्वीर और वीडियो वायरल हो गया था। 

ट्विटर पर इस तस्वीर को वैरिफाइड यूजर रोहिनी सिंह (पत्रकार) ने ट्वीट करते हुए कहा है कि टाइगर अभी जिंदा है। 

वहीं एक यूजर ने लिखा, चुनावी रैली के दौरान बारिश में ही 78 साल के कैंसर से पीड़ित शरद पवार बोलते रहे। उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सभी सीटों पर जीत हासिल करने के लिए 100% प्रयास किए। इसका नतीजा यह है कि एनसीपी ने बड़े भाई कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीती हैं। क्या कांग्रेस जीने लायक है? 

ये तस्वीर इसलिए भी वायरल हो रही है क्योंकि शरद पवार द्वारा बारिश में भीगते हुए सतारा में भाषण देना सफल हो गया। सतारा में हुए उपचुनाव में एनसीपी उम्मीदवार वोटों की गिनती में सबसे आगे चल रहे हैं। 19 अक्टूबर को सतारा में चुनाव प्रचार के दौरान बादलों की गरज के बीच शरद पवार ने कहा था कि, 'यह एनसीपी के लिए वरुण राजा का आशीर्वाद है। इससे राज्य में चमत्कार होगा और यह चमत्कार 21 अक्टूबर से शुरू होगा। मुझे इसका विश्वास है।'

देखें इस वायरल तस्वीर प्रतिक्रिया

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी