लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में पीएम नरेंद्र मोदी का मुसलमानों ने किया जोरदार स्वागत, PMO ने वीडियो ट्वीट कर लिखी ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2019 14:31 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस दौरा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस में 1950 और 1960 के दशकों में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए पीड़ितों की याद में बनाए गए एक स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने 22 अगस्त को फ्रांस में कश्मीर पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की लेकिन ‘कट्टरता’ के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने कहा- ये जनादेश सिर्फ एक सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण के लिए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में गुरुवार (22 अगस्त) को फ्रांस पहुंचे। फ्रांस के राजकीय दौरे पर पेरिस में पीएम नरेन्द्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। पेरिस में एयरपोर्ट पर मुसलमानों ने तिरंगे को हाथों में लेकर पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए गए।

वीडियो को पीएमओ इंडिया की अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। वीडियो को ट्वीट कर पीएमओ ने लिखा है- जोरदार स्वागत और शानदार चर्चा। पीएम मोदी का फ्रांस में भारतीय मूल के लोगों ने किया स्वागत। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पीएम मोदी के फ्रांस जाने के बाद ट्वीट किया, ''नमस्कार पेरिस! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स ले ड्रायन ने उनकी यात्रा के पहले चरण पर पेरिस पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मजबूत और व्यापक कूटनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप से मुलाकात की।'' पीएम मोदी दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान अपने फ्रांसीसी समकक्ष एडवर्ड फिलिप से भी मुलाकात करेंगे और यहां भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी ने फ्रांस में क्या कहा?

पीएम मोदी ने 22 अगस्त को फ्रांस में कश्मीर पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की लेकिन ‘कट्टरता’ के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, भारत को सीमा पार से आतंकवाद से निपटने में फ्रांस का मूल्यवान समर्थन मिला है। 

पीएम मोदी ने कहा, ''हम दोनों देश लगातार आतंकवाद का सामना कर रहे हैं। हम राष्ट्रपति मैक्रों का उस मूल्यवान समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं जो सीमा पार आतंकवाद से निपटने के लिए फ्रांस ने दिया है। हम आतंकवाद के खिलाफ और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।''

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है