लाइव न्यूज़ :

Mumbai Heavy Rains: शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे का लगाया गया गुलमोहर का पेड़ भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण गिरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2022 16:27 IST

Mumbai Heavy Rains: मुंबई की पूर्व महापौर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि पेड़ शिवसेना संस्थापक ने लगाया था और पार्टी चाहती है कि इसे उसी स्थान पर फिर से लगा दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्दे वर्ष 2012 में बाल ठाकरे की मृत्यु के बाद, पेड़ के पास एक स्मारक बनाया गया था।बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबईः मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे द्वारा लगाया गया गुलमोहर का पेड़ सोमवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण गिर गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्ष 2012 में ठाकरे की मृत्यु के बाद, पेड़ के पास एक स्मारक बनाया गया था।

अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हवा की गति तेज रही है और सुबह में स्मारक के विपरीत दिशा में पेड़ गिर गया। मुंबई की पूर्व महापौर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा कि पेड़ शिवसेना संस्थापक ने लगाया था और पार्टी चाहती है कि इसे उसी स्थान पर फिर से लगा दिया जाए।

विदर्भ के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड एवं ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के कई हिस्सों के लिए अगले पांच दिन तक भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने गढ़चिरौली, चंद्रपुर और गोंडिया के विभिन्न हिस्सों में सोमवार एवं मंगलवार को मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

अधिकारी ने कहा कि विदर्भ के गोंडिया, वर्धा, वाशिम एवं यवतमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर सोमवार से बुधवार तक भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है और इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले पांच दिनों तक नागपुर, भंडारा, अकोला, बुल्ढाणा, वाशिम, अमरावती, यवतमाल, वर्धा जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। अपराह्न एक बजे जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, नागपुर और भंडारा में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अकोला, वाशिम में कई जगहों पर, यवतमाल और अमरावती में कुछ स्थानों पर तथा भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, नागपुर एवं वर्धा जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में नागपुर में 108.7 मिलीमीटर, वर्धा में 100.4 मिलीमीटर, गढ़चिरौली में 83.4 मिलीमीटर और यवतमाल में 61 मिलीमीटर वर्षा हुई।

टॅग्स :बाल ठाकरेमुंबईशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो