लाइव न्यूज़ :

मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में आएंगे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, डोनांड ट्रंप को टक्कर देने वाली उम्मीदवार भी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 7, 2018 12:21 IST

अंबानी फैमिली के साथ रस्मों के लिए जरूरी सामान उदयपुर पहुंच गया है।

Open in App

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा जल्द ही उद्योगपति पीरामल फैमिली के बेटे आनंद पीरामल से शादी करने जा रही हैं. इस विवाह समारोह की रस्में 8 से 10 दिसंबर तक लेकसिटी उदयपुर में होने वाली हैं. इसके लिए अंबानी और पीरामल फैमिली पहुंच गई हैं.

अन्य मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है. सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उदयपुर पहुंचे हैं. इस समारोह में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी तथा पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के भी आने की संभावना है.

बुधवार को डबोक एयरपोर्ट पर 5 चार्टर्ड प्लेन उतरे हैं, जिनमें अंबानी फैमिली के साथ रस्मों के लिए जरूरी सामान भी आया है. चार साल बाद यह पहला मौका है, जब अंबानी फैमिली और उनके मेहमानों के आगमन को देखते हुए डबोक एयरपोर्ट 24 घंटे खुला रहा.

आगामी 10 दिसंबर तक इसे अंबानी फैमिली की ओर से बुक किया गया है. इससे पहले संजय हिंदुजा की शादी में भी उदयपुर एयरपोर्ट 24 घंटे खुला था. बुधवार को पीरामल ग्रुप के प्रमुख अजय पीरामल द्वारा अपने बेटे आनंद की शादी का कार्ड सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेशजी को भेजा गया.

टॅग्स :ईशा अंबानीमुकेश अंबानी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो