मॉडल ने मिस्र की प्राचीन पोशाक पहन खिंचवाई पिरामिड के सामने ग्लैमरस फोटो, फोटोग्राफर गिरफ्तार, जानें वजह

By स्वाति सिंह | Published: December 3, 2020 08:13 PM2020-12-03T20:13:28+5:302020-12-03T20:20:29+5:30

मिस्र की एक मॉडल प्राचीन पिरामिड के सामने हॉट फोटोशूट कराने के चलते विवादों में है। मामला इतना बढ़ गया है कि इन तस्वीरों को खींचने वाले फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Model Salma al-Shimi and photographer arrested over bold photoshoot at ancient pyramid in Egypt | मॉडल ने मिस्र की प्राचीन पोशाक पहन खिंचवाई पिरामिड के सामने ग्लैमरस फोटो, फोटोग्राफर गिरफ्तार, जानें वजह

मॉडल ने मिस्र की प्राचीन पोशाक पहन खिंचवाई पिरामिड के सामने ग्लैमरस फोटो, फोटोग्राफर गिरफ्तार, जानें वजह

Highlightsमिस्र की फैशन मॉडल सलमा अल-शिमी प्राचीन पिरामिड के सामने हॉट फोटोशूट कराने के चलते विवादों में है। मामला इतना बढ़ गया है कि इन तस्वीरों को खींचने वाले फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिस्र की फैशन मॉडल सलमा अल-शिमी अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। लेकिन इन दिनों वो प्राचीन पिरामिड के सामने हॉट फोटोशूट कराने के चलते विवादों में है। मामला इतना बढ़ गया है कि इन तस्वीरों को खींचने वाले फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये फोटोशूट मिस्र के पिरामिड के सामने पोशाक पहनकर किया गया।विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने तुरंत एक्शन लिया और इन तस्वीरों को कैमरे में कैद करने वाले फोटोग्राफर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

इन तस्वीरों में सलमा अल-शिमी इजिप्ट के प्राचीन परिधान में नज़र आ रही हैं। लेकिन जहां पर ये फोटोशूट किया गया उस जगह को विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है। ऐसे में बिना इजाज़त इस फोटोशूट के होने से सरकार सकते में भी है और कार्रवाई का मन भी बना चुकी है। यही कारण है कि फोटोग्राफर को अरेस्ट करने के बाद अब आगे कार्रवाई का मन बना लिया है।

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर इन्हें ये तस्वीरें यहां खींचने की परमिशन मिली तो मिली कैसे? पुलिस गहराई से इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर किस अधिकारी की मिलीभगत से ये संभव हुआ। 

मिस्र के पिरामिड दुनिया में मौजूद सात अजूबों में से एक हैं। जिन्हें प्राचीन धरोहर माना गया है। वहीं दुनिया के साथ साथ इजिप्ट में ये पिरामिड लोगों की भावनाओं से जुड़े हैं। ये फोटोशूट जहां पर किया गया है वो सक्कारा का विशाल कब्रिस्तान है जिसका इतिहास लगभग 3 हज़ार साल पुराना बताया जाता है। कहा जाता है कि यहां पर राजा दजोसेर के लिए पिरामिड का निर्माण हुआ था जो तीसरे राजवंश का हिस्सा थे। इस राजा ने लगभग 20 साल तक शासन किया। 

Web Title: Model Salma al-Shimi and photographer arrested over bold photoshoot at ancient pyramid in Egypt

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे