लाइव न्यूज़ :

'मोबाइल उपभोक्ताओं को 3-महीने फ्री रिचार्ज दिए जाएंगे', यूपी सरकार ने इस वायरल खबर के पीछे की बताई सच्चाई

By अनिल शर्मा | Updated: April 6, 2022 15:22 IST

यूपी सरकार ने उस खबर का खंडन किया है जिसमें ये दावा किया गया था कि योगी सरकार बनने की खुशी में मोबाइल उपभोक्ताओं को 3 महीने फ्री रिचार्ज दिए जाएंगे...

Open in App
ठळक मुद्देइस खबर के दावों को यूपी सरकार ने खंडन किया हैइन्फो यूपी फैक्ट चेक ने ट्वीट में लिखा कि सरकार की ओर से ऐसा कोई भी दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है

लखनऊः उत्तर प्रदेश में फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर मोबाइल उपभोक्ताओं को तीन महीने फ्री में रिचार्ज दिए जाएंगे।यह खबर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी साझा की जा रही हैं। लोगों को व्हाट्सऐप पर इसके लिंक भेजे जा रहे हैं। और इस खबर को पढ़ कुछ लोग खुश भी हो रहे हैं। 

इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने इस खबर को लेकर जानकारी साझा की है। सरकार ने फ्री रिचार्ज के पीछे के सच को सार्वजनिक किया है। यूपी सरकार ने मोबाइल उपभोक्ताओं को 3-महीने फ्री में रिचार्ज दिए जाने का दावा करने वाले पोस्ट का खंडन किया है। और इसे फर्जी बताया है।

इन्फो यूपी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर कुछ अकाउंट्स ऐसी खबरें प्रसारित कर रहे हैं कि जिसमें मोबाइल उपभोक्ताओं को 03 महीने फ्री में रिचार्ज दिए जाने की बात कही जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ऐसा कोई भी दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है और न ही कोई ऐसी घोषणा की गई है।' सरकार ने हिदायत कि इस तरह की भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने से बचें। 

गौरतलब है कि फर्जी पोस्ट में दावा किया गया है कि यूपी में योगी सरकार बनने की खुशी में उपभोक्ताओं को 3 महीने फ्री रिचार्ज दिए जाएंगे। पोस्ट में टेलीकॉम कंपनियों के नाम भी दिए गए हैं। इसके साथ ही एक लिंक भी दिया गया है जिस पर क्लिक कर सेवाओं का लाभ उठाने को कहा गया है। इस पोस्ट के सबसे आखिर में एक अलॉर्म दिया गया है कि यह ऑफर सिर्फ 15 अप्रैल तक ही है तो जल्दी करें। 

टॅग्स :एयरटेलजियोवोडाफ़ोनरिचार्ज प्लानउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो