लाइव न्यूज़ :

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए बनाई खुफिया सुरंग, अचानक घर पहुंचा पति तो रह गया दंग

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 2, 2021 10:05 IST

महिला के पति ने देखा कि अल्बर्टो एक काउच के पीछे छिपा है, लेकिन इसके बाद वह अचानक गायब हो गया...

Open in App
ठळक मुद्देमैक्सिको में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उठाया अजीबो-गरीब कदम।शादीशुदा प्रेमिका के घर तक बना दी खुफिया सुरंग।एक दिन अचानक घर पहुंचा पति, तब जाकर हुआ खलासा।

अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एक व्यक्ति ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी आप शायद कल्पना भी नहीं कर सकते। शख्स ने इसके लिए काफी मशक्कत की, लेकिन जब इस बात का खुलासा हुआ, तो मामला पुलिस तक पहुंच गया।

पड़ोस में रहने वाली शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उठाया कदम

ये घटना मैक्सिको की है, जहां तिजुआना में रहने वाले एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ये कदम उठाया। आपको बता दें कि महिला शादीशुदा है, लेकिन इसके बावजूद दोनों को अफेयर जारी रहा।

प्रेमिका के घर तक बना दी खुफिया सुरंग

अल्बर्टो नाम के इस शख्स ने प्रेमिका पामेला से मिलने के लिए एक खुफिया तरीका अपनाया। उसने अपने घर से पड़ोसी के घर तक सुरंग बना दी। जब महिला का पति जॉर्ज काम पर चला जाता, तो अल्बर्टो सुरंग से उसके घर पहुंच जाता।

काम से जल्द लौटा पति, तब हुआ खुलासा

ये सिलसिला काफी समय तक जारी रहा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक दिन अचानक जॉर्ज अपने घर जल्दी लौट आया। जॉर्ज ने देखा कि अल्बर्टो सोफे के पीछे छिपा है जब वह उस तरफ गया, तो अल्बर्टो वहां से गायब था।

सोफे के नीचे बनाई थी सुरंग

पहले तो जॉर्ज को ये देख काफी हैरानी हुई। इसके बाद उसने बेडरूम में अल्बर्टो को काफी देर तक खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद जॉर्ज ने काउच के नीचे एक सुरंग देगी, जिसने उसे हैरान कर दिया।

सीधे अल्बर्टो के घर में खुलती थी ये सुरंग

जॉर्ज सुरंग में उतरकर आगे तक गए। इस सुरंग को काफी अच्छे तरीके से तैयार किया गया था। जॉर्ज सुरंग के अंत तक गए, तो वो सीधे अल्बर्टो के घर जाकर खुली। इसके बाद जॉर्ज ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज कर लिया गया।

टॅग्स :ओएमजीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल