लाइव न्यूज़ :

पत्नी से झगड़े के बाद मानसिक शांति के लिए 280 मील पैदल चला, जानिए फिर क्या हुआ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2020 16:58 IST

इतालवी समाचार पत्र इल रेस्टो डेल कार्लिनो की रिपोर्ट के अनुसार शख्स इटली के कोमा में रहता है। वह पत्नी से झगड़ा कर फोनो शहर चला गया। दोनों शहर की दूरी 450 किमी है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन कर्फ्यू मानदंडों को भंग करने पर फाइन लगाया गया। सोशल मीडिया पर "इटली का फॉरेस्ट गंप" करार दिया गया।

मिलानः क्रोध और गुस्सा में इंसान क्या से क्या कर जाता है। इटली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। शख्स ने पत्नी से लड़ाई कर ली। 

अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने के बाद निराश होकर एक इतालवी व्यक्ति ने खुद को शांत करने के लिए 280 मील (लगभग 450 किमी) की दूरी तय कर ली। देश के सख्त कोरोनावायरस-लॉकडाउन उल्लंघन के कारण पुलिस से उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसके ऊपर 35 हजार का जुर्माना ठोक दिया। 

पुलिस से कहा कि किसी बात को लेकर पत्नी से मनमुटाव हो गया था। इस शख्स ने सात दिन के अंदर लगभग 450 किलोमीटर की दूरी कैसे तय कर ली। इतालवी समाचार पत्र इल रेस्टो डेल कार्लिनो के अनुसार, उस व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसे महसूस नहीं हुआ है कि उसने अपनी सप्ताह भर की यात्रा पर इतना जमीन कवर कर लिया।

रिपोर्ट के अनुसार उस शख्स की पहचान सार्वजनिक नहीं किया गया है। उसकी उम्र 48 साल बताई जा रही है। व्यक्ति इटली के कोमो शहर का निवासी है। उसने पुलिस से कहा कि एक दिन में 64 किलोमीटर की दूरी तय की। इटली के दक्षिण में स्थित फानो-एंड्रियाटिक समुद्र तट पर पहुंच गया।

समुद्र तट पर रात दो बजे अकेले टहलते देख पुलिसकर्मी ने रोक दिया। वहां गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की। दरअसल पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लोगों के घूमने फिरने पर रात को 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए रोक लगी हुई है।

हालांकि, जब पुलिस ने एक डेटाबेस में उसका विवरण डाला, तो यह पुष्टि की गई कि उसकी पत्नी ने एक हफ्ते पहले कोमो में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में, पुलिस अधिकारियों ने उसे एक होटल में रखा, जहाँ उसे खाना खिलाया। खबरों के मुताबिक यह शख्स चल चल कर काफी थक  गया था और इसका शरीर ठंडा पड़ गया था।

टॅग्स :इटलीअमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो