विशालकाय अजगरों संग आराम से सोता नजर आया शख्स, वायरल हुआ वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: June 2, 2022 05:09 PM2022-06-02T17:09:49+5:302022-06-02T17:10:03+5:30

snakebytestv नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर अजगरों का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स दो विशालकाय अजगरों के साथ आराम से सोता हुआ नजर आ रहा है।

Man Takes Nap With 2 Pythons Crawling Over Him Watch Video | विशालकाय अजगरों संग आराम से सोता नजर आया शख्स, वायरल हुआ वीडियो

विशालकाय अजगरों संग आराम से सोता नजर आया शख्स, वायरल हुआ वीडियो

इंटरनेट पर ऐसे लोगों की भरमार है जो अपने द्वारा रखे गए खतरनाक पालतू जानवरों के बारे में वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इनमें जहरीले सांप भी शामिल हैं। यह रेपटाइल अपने जहर के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके बावजूद दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं को सांपों या अजगरों को पालना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपने दो विशालकाय अजगरों के साथ चैन से सोता हुआ नजर आ रहा है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शख्स आराम से सो रहा है, जबकि उसके पालतू अजगर उसके शरीर पर रेंग रहे हैं। आमतौर पर लोग सांप या अजगर को देखकर काफी डर जाते हैं। मगर ये शख्स बहुत ही आराम से अपने पालतू अजगरों के साथ बिस्तर पर नींद पूरी कर रहा है। वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस व्यक्ति को इन अजगरों पर काफी भरोसा है। यही वजह है कि उसे किसी बात का डर नहीं लग रहा है। वहीं, इन अजगरों को शख्स के ऊपर रेंगते हुए देखकर यूजर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट किए वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। 

बताते चलें कि snakebytestv नाम के अकाउंट से अजगरों का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। ब्रयान्न नामक शख्स इस इंस्टाग्राम अकाउंट को चलाता है। उन्हें जानवरों से काफी लगाव है। उन्होंने अजगरों के साथ ये वीडियो लगभग एक हफ्ते पहले अपलोड किया था, लेकिन ये सोशल मीडिया पर काफी से वायरल हो रहा हो और इसपर ढेर सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं। जहां एक ओर लोग ब्रायन को ऐसे जीवों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं, जबकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो उन्हें काफी बहादुर बता रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

Web Title: Man Takes Nap With 2 Pythons Crawling Over Him Watch Video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे