लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पड़ोसी ने पालतू जानवर को कहा कुत्ता तो मालिक को आया गुस्सा, उतारा मौत के घाट

By अंजली चौहान | Updated: January 21, 2023 18:22 IST

पुलिस के अनुसार, आरोपी के परिवार की तरफ से कई बार पीड़ित परिवार को हिदायत दी गई थी कि वो कुत्ते के मालिक कुत्ता कहने पर भड़क जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के डिंडीगुल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपने पालतू जानवर को कुत्ता कहने पर पड़ोसी की जान ले ली। हत्या के बाद शख्स मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने उसे दर दबोचा।

मदुरै: तमिलनाडु के डिंडीगुल इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पालतू जानवर के नाम को लेकर एक शख्स ने अपने ही पड़ोसी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स अपने पालतू कुत्ते को कुत्ता कहकर बुलाने से बेहद नाराज था, जिसके चलते उसने अपने पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग की हत्या कर दी। इस खबर के आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। 

कैसे हुई वारदात?

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को 62 साल के बुजुर्ग, जिनकी पहचान रायप्पन के रूप में हुई है। वह आरोपी के पड़ोसी थे। जिस दिन वारदात हुई रायप्पन अपने पोते के साथ खेत में थे और उन्होंने अपने पोते केल्विन को पानी का पंप बंद करने के लिए कहा साथ ही एक छड़ी लाने के लिए कहा क्योंकि वह कुत्ता आ सकता था। 

इस दौरान वहां कुत्ते के मालिक डेनियल मौजूद थे। उसने रायप्पन की बात सुन ली और भड़क गया। गुस्से में आकर डेनियल ने रायप्पन की छाती पर जोर से मुक्का मार दिया और वह नीचे गिर गए। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक के परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कि तो पता चला कि वारदात के बाद आरोपी और उसका परिवार वहां से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने शुक्रवार निर्मला फातिमा रानी और उनके बेटे डेनियल और विन्सेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी के परिवार की तरफ से कई बार पीड़ित परिवार को हिदायत दी गई थी कि वो कुत्ते के मालिक कुत्ता कहने पर भड़क जाते हैं। ऐसे में परिवार ने पड़ोसियों को कई बार ये चेतावनी दी थी कि वह उनके जानवर को कुत्ता न कहें।

टॅग्स :Tamil Naduक्राइमPoliceCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो