लाइव न्यूज़ :

तेंदुआ फंसा शिकारी की जाल में, जानिए कैसे बची उसकी जान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2022 15:07 IST

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार की सुबह कराड में कुछ ग्रामीणों की नजर इस बच्चे तेंदुए पर पड़ी, जो शिकारियों की जाल में फंसा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देतेंदुए को बचाने के लिए वन अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ीवन विभाग के अधिकारियों ने शावक तेंदुए को बड़ी मेहनत के बाद लोहे की बाड़ से आजाद करायालोहे की बाड़ में फंसे होने के कारण तेंदुए के पैरों में गंभीर चोट लगी थी

महाराष्ट्र: सांगली में कराड के जंगल में वन्य अधिकारियों ने बुरी तरह से घायल एक तेंदुए की जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक करीब एक साल का यह शावक तेंदुआ शिकारियों की जाल में फंस गया था।

लोहे की बाड़ में फंसे इस तेंदुए को बचाने के लिए वन अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस मामले में एक वन अधिकारी ने बताया कि बड़ी मेहनत के बाद किसी तरह से वह शावक तेंदुआ उस लोहे की बाड़ से निकल पाया। हालांकि बचाव के बाद जब उसे देखा गया तो उसके पैरों में काफी गहरी चोटें आयी हैं। 

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार की सुबह कराड में कुछ ग्रामीणों की नजर इस बच्चे तेंदुए पर पड़ी, जो शिकारियों की जाल में फंसा हुआ। बुरी तरह से तड़प रहा था। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना वन्य अधिकारियों को फोन माध्यम से दी। 

जिसके बाद वन रेंजर तुषार नवले, वन्यजीव वार्डन रोहन भाटे, बाबूराव कदम और रमेश जाधव सहित कई अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वन्य अधिकारियों ने तुरंत शावक तेदुए को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया और करीब 2 घंटे के बाद तेंदुए को सकुशल लोहे के बाड़ से आजाद करा लिया गया। 

इसके बाद वन विभाग के पशु चिकित्सक डॉक्टर चंदन सावने शावक तेंदुए का परीक्षण किया तो पाया कि लोहे की बाड़ के कारण उसके पैरों में गंभीर चोट लगी है। डॉक्टर चंदन ने मौके पर चिकित्सा सहायता दी। जिसेस उसे आराम मिला। उसके बन विभाग की टीम उसे लोहे के एक बड़े पिंजरे में कैद करके अपने साथ वन विभाग के दफ्तर ले गई। जहां उसका इलाज किया जाएगा। 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ जिस लोहे के जाल में फंसा था, उसका इस्तेमाल मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले बहेलिया शिकारियों द्वारा किया जाता है। अब विभाग इस बात की भी लताश कर रहा है कि आखिर किसने यह लोहे की बाड़ लगाई थी। जिसमें नन्हा शावक तेंदुआ आकर फंस गया था।  

टॅग्स :महाराष्ट्रSangliForest Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

ज़रा हटकेवाल्मीकि टाइगर रिजर्वः सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी बाघ को मगरमच्छ ने बना लिया शिकार?, जबड़े में जकड़ा और गहरे पानी में ले जाकर?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो