लाइव न्यूज़ :

कुशीनगरः 17 नवजात लड़कियों का नाम 'सिंदूर' रखा?, मां अर्चना शाही ने कहा- अब 'सिंदूर' एक शब्द नहीं बल्कि भावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2025 11:17 IST

अब 'सिंदूर' एक शब्द नहीं बल्कि एक भावना है। इसीलिए हमने अपनी बेटी का नाम 'सिंदूर' रखने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। हम सभी को इस पर गर्व है। 22 अप्रैल की दोपहर को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए। सात मई को तड़के ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया था।

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की निवासी अर्चना शाही के लिए अब 'सिंदूर' एक शब्द नहीं बल्कि एक भावना है, जिसके चलते उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी बेटी का नाम 'सिंदूर' रखने का फैसला किया। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता से प्रेरित होकर और देशभक्ति की भावना के साथ, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 17 नवजात लड़कियों का नाम उनके परिजन ने 'सिंदूर' रखा है। बेटी को जन्म देने वाली अर्चना शाही ने कहा, "पहलगाम हमले में कई महिलाओं ने अपने पति खो दिए। उसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। हम सभी को इस पर गर्व है। अब 'सिंदूर' एक शब्द नहीं बल्कि एक भावना है। इसीलिए हमने अपनी बेटी का नाम 'सिंदूर' रखने का फैसला किया।’’

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास बैंसरन में मंगलवार 22 अप्रैल की दोपहर को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में सात मई को तड़के ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया था।

पाकिस्तानी हमलों का जवाब देने के लिए उसके बाद की सभी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने सोमवार को बताया, ''कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में दो दिनों के अंतराल में जन्मी 17 नवजात लड़कियों का नाम उनके परिजन ने 'सिंदूर' रखा है।"

शाही ने बताया कि कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र के मदन गुप्ता की बहू काजल गुप्ता ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम 'सिंदूर' रखा है। मदन गुप्ता ने बताया कि जब से सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और पहलगाम में मारे गए लोगों की मौत का बदला लिया, तब से उनकी बहू की इच्छा नवजात बच्ची का नाम 'सिंदूर' रखने की थी।

मदन गुप्ता ने बताया, "हमने नवजात बच्ची का नाम 'सिंदूर' रखा, ताकि हम न सिर्फ सेना के इस ऑपरेशन को याद रखें, बल्कि इस दिन को उत्साह के साथ मनाएं।" कुशीनगर जिले के भेड़िहारी गांव की निवासी अर्चना शाही के पति अजीत शाही ने बताया, "अर्चना और मैंने बेटी के जन्म से पहले ही उसका नाम 'सिंदूर' सोच लिया था।

यह शब्द हमारे लिए प्रेरणा है।" कुशीनगर जिले के भठही बाबू गांव के व्यासमुनि की पत्नी ने भी बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी में साहस भरने के लिए उसका नाम 'सिंदूर' रखेंगी। उनके अनुसार, जब बेटी बड़ी होगी तो वह इस शब्द का सही मतलब समझेगी और खुद को भारत माता के लिए कर्तव्य परायण नागरिक के रूप में पेश करेगी।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने यह भी बताया कि कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र की प्रियंका देवी ने भी बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के प्रति इस दंपत्ति के मन में बहुत सम्मान है और उन्होंने कहा है कि इसीलिए वे अपनी बेटी का नाम 'सिंदूर' रखेंगे।"

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानPakistan Armyइंडियन एयर फोर्सभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा