श्योपुर: मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में बुधवार को चीता गामिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया, जिससे देश में इनकी कुल संख्या 38 हो गई है, जिनमें 27 भारतीय मूल के शावक शामिल हैं। श्योपुर के वन एवं वन्यजीव अधिकारी तिरुक्कुरल आर ने यह जानकारी दी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि मध्यप्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते ने तीन शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में इस वन्य जीव की कुल संख्या बढ़ कर 38 हो गई। दक्षिण अफ्रीका से भारत लायी गई मादा चीता गामिनी ने शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों का जन्म ऐसे समय हुआ है।
जब चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाये जाने के तीन साल पूरे हुए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को यह घोषणा की। यादव ने बताया, ‘‘दक्षिण अफ्रीका से भारत लायी गई मादा चीता गामिनी ने शावकों को जन्म दिया है। गामिनी दूसरी बार मां बनी है। इस शावकों का जन्म ऐसे समय हुआ है जब चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाये जाने के तीन साल पूरे हुए हैं।’’
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बधाई दी और एक्स पर लिखा। चीतों के पुनर्स्थापन का सशक्त केंद्र मध्य प्रदेश। अत्यंत हर्ष का विषय है कि प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ ने 3 शावकों को जन्म दिया है।
श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में आए चीतों के तीन वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है। भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।