ठळक मुद्देकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियोकेदारनाथ में बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें, पट खुलने से पहले धाम सफेद चादर में ढकावायरल वीडियो में दिखा केदारनाथ का हाल, श्रद्धालुओं की बढ़ी उत्सुकता, प्रशासन अलर्ट
Kedarnath Snowfall Viral Video: अगले महीने बाबा केदार के पट खुलने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही मौसम ने फिर करवट ले ली है। केदारनाथ धाम में एक बार फिर जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया है। ताजा हालातों की बात करें तो केदारनाथ धाम पूरी तरह बर्फ से ढका नजर आ रहा है। मंदिर परिसर से लेकर आसपास की पहाड़ियों तक हर तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। ऐसे में जहां एक तरफ यह नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है, वहीं दूसरी तरफ तैयारियों को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से इन तैयारियों में देरी होने की आशंका जताई जा रही है। बर्फ से ढके केदारनाथ धाम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।