तेंदुआ के साथ 7 घंटे तक शौचालय में बंद रहा कुत्ता, देखिए फिर क्या हुआ, वीडियो आया सामने

By विनीत कुमार | Published: February 4, 2021 08:52 AM2021-02-04T08:52:36+5:302021-02-04T08:53:08+5:30

कर्नाटक से बेहद हैरान करने वाली तस्वीरें आई हैं। एक कुत्ता दरअसल करीब सात घंटे से ज्यादा समय तक एक तेंदुए के साथ शौचालय में बंद रहा। सुबह एक महिला ने सबसे पहले तेंदुए को देखा और फिर वन विभाग को जानकारी दी गई।

Karnataka when stray dog locked in toilet with leopard images and video viral | तेंदुआ के साथ 7 घंटे तक शौचालय में बंद रहा कुत्ता, देखिए फिर क्या हुआ, वीडियो आया सामने

कर्नाटक: तेंदुआ के साथ 7 घंटे तक शौचालय में कैद रहा कुत्ता

Highlightsकर्नाटक के बिलिनेले गांव का मामला, तेंदुआ और कुत्ता एक टॉयलेट में हुए बंदकुत्ता और तेंदुआ करीब 7 घंटे तक शौचालय में बंद रहे, बाद में तेंदुआ भागने में रहा कामयाबवन अधिकारी तेंदुए को पकड़ने के लिए पहुंचे थे लेकिन वे इसमें नाकाम रहे, कुत्ता को भी नकुसान नहीं पहुंचा

सोचिए! अगर आप किसी तेंदुए के साथ कई घंटों तक किसी कमरे में बंद हो जाएं तो क्या होगा। शायद कल्पना करना मुश्किल होगा। कुछ ऐसा ही एक इंसान के साथ तो नहीं लेकिन एक कुत्ते के साथ जरूर हुआ। एक कुत्ता करीब 7 घंटों तक एक तेंदुए के साथ शौचालय में कैद रहा। 

ये पूरा मामला कर्नाटक के बिलिनेले गांव का है। ट्विटर पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है और लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, एक महिला सुबह 7 बजे टॉयलेट में जाने वाली थी कि तभी बाहर से  उसकी नजर तेंदुए के पूंछ पर पड़ गई। इसके बाद उसने जल्दी से दरवाजा बंद कर दिया।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तेंदुआ संभवत: कुत्ते का पीछा करते हुए शौचालय में घुस गया था। बहरहाल, ट्विटर पर आए वीडियो और तस्वीरों में देख सकते हैं कि कुत्ता तेंदुए से दूरी बनाते हुए एक कोनो में बैठा हुआ है।

कुत्ता और तेंदुआ रहे बंद, फिर सात घंटे के बाद क्या हुआ

न्यूज मिनट की रिपोर्ट के अनुसार तेंदुए को सुबह 7 बजे टॉयलेट में देखा गया और फिर वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद उसे पकड़ने की कोशिश शुरू हुईं। दोपहर दो बजे तक ये कोशिश जारी रही।

वन अधिकारी ने इस दौरान ट्रैक्यूलाइजर और एक बड़ा पिंजड़ा भी ले आए। इसके बाद टॉयलेट के ऊपर से शीट हटाकर जाल बिछाया गया। वन अधिकारी तेंदुए को बेहोश कर उसे जाल से पकड़ने की कोशिश में जुटे थे। अभी ये सारी कोशिशें जारी ही थी कि तेंदुआ वहां से जाल तोड़कर भाग गया। इस दौरान हालांकि किसी को कई चोट नहीं आई।

वहीं, कुत्ता भी सही-सलामत रहा। कुत्ते को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ये पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन करीब सात घंटे तक चला। अब इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने भी तेंदुए और कुत्ते की इस तस्वीर को शेयर किया है और लिखा है, 'हर कुत्ते का एक दिन आता है। कल्पना कीजिए, घंटों तक ये कुत्ता एक तेंदुएं के साथ बंद रहा और फिर जिंदा भी बच निकला। ऐसा केवल भारत में होता है।'

इस पर कई कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस तेंदुए को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।' वहीं कई यूजर ने लिखा कि तेंदुआ एक बंद जगह में शायद बहुत डर गया होगा और इसलिए उसने कुत्ते को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

Web Title: Karnataka when stray dog locked in toilet with leopard images and video viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे