लाइव न्यूज़ :

Viral: ऑपरेशन थिएटर में 'प्री वेडिंग' शूट के नाम पर हुई फेक सर्जरी, डॉक्टर बर्खास्त

By धीरज मिश्रा | Updated: February 10, 2024 11:12 IST

Karnataka Operation Theatre pre-wedding shoot: शादी से पहले प्री वेडिंग शूट करवाने का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कोई समुंद्र किनारे तो कोई खंडरों में प्री वेडिंग शूट करवाने के लिए लोकेशन का चुनाव करता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक डॉक्टर को प्री वेडिंग शूट करवाना महंगा पड़ा हैडॉक्टर की प्री वेडिंग देख राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया हैकर्नाटक के एक अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

Karnataka Operation Theatre pre-wedding shoot: शादी से पहले प्री वेडिंग शूट करवाने का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कोई समुंद्र किनारे तो कोई खंडरों में प्री वेडिंग शूट करवाने के लिए लोकेशन का चुनाव करता है।

लेकिन, एक डॉक्टर को प्री वेडिंग शूट करवाना महंगा पड़ा है। डॉक्टर की प्री वेडिंग देख राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि डॉक्टर को बर्खास्त करना पड़ा। चलिए आपको बताते हैं।

कर्नाटक के एक अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक डॉक्टर मरीज की सर्जरी करते हुए दिखाई देता है। पीछे कैमरे लिए लोग इस शूट कर रहे होते हैं। इसी बीच वीडियो चलता रहता है और मरीज उठ जाता है।

दरअसल, ऑपरेशन थियेटर में यह फेक सर्जरी की जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लगातार लोगों के कमेंट आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, अस्पताल निजी काम की जगह नहीं है

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को एक डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया। जिसने चित्रदुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल के एक ऑपरेशन थिएटर के अंदर अपनी शादी से पहले फोटो-शूट करवाया था। राव ने कहा सरकारी अस्पताल जनता की सेवा के लिए हैं, व्यक्तिगत व्यस्तताओं के लिए नहीं। मैं ऐसी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करूंगा।

राव ने कहा सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों और अनुबंध कर्मचारियों को दिशानिर्देशों के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। मैंने पहले ही संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों के परिसर का दुरुपयोग नहीं करने का निर्देश दिया है। भरमसागर सरकारी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर अभिषेक ने हाल ही में अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के अंदर अपना प्री-वेडिंग फोटो शूट करवाया था।

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसकी लोगों ने आलोचना की। वीडियो में अभिषेक एक मरीज की सर्जरी कर रहे हैं, जबकि उनकी मंगेतर उनके सामने खड़ी हैं और उनकी मदद कर रही हैं। उन्होंने एक महीने पहले ही अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था।

टॅग्स :कर्नाटकडॉक्टरवायरल वीडियोवेडिंगवेडिंग सीजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?