'हैलो! भाइयों बहनों, आज मैं आपके साथ हूं भी और नहीं भी', रुला रहा है इरफान खान का ये वायरल हो रहा वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Published: April 29, 2020 03:34 PM2020-04-29T15:34:07+5:302020-04-29T15:34:07+5:30

अभिनेता इरफान खान का मुंबई में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आज (29 अप्रैल) 53 साल की उम्र में निधन हो गया। आखिरी बार उन्हें ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म में देखा गया था। 

irrfan khan emotional video about angrezi medium film goes viral after his death twitter reaction | 'हैलो! भाइयों बहनों, आज मैं आपके साथ हूं भी और नहीं भी', रुला रहा है इरफान खान का ये वायरल हो रहा वीडियो

Irrfan Khan (File Photo)

Highlightsअभिनेता इरफान खान की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम का चार दिन पहले ही जयपुर में इंतकाल हुआ था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के सारे बड़े नेताओं ने अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक जताया है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान ने 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ। अभिनेता के निधन से देश में शोक की लहर है। विदेशों के लोग भी ट्वीट कर इरफान खान के निधन पर शोक जता रहे हैं। इसी बीच इरफान का एक वीडियो ट्विटर पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर लाखों लोग शेयर कर चुके हैं। वीडियो को इरफान खान ने अपनी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के प्रमोशन के लिए बनाया था। जिसमें उनको कहते सुना जा सकता है, हैलो! भाइयों-बहनों, नमस्कार, मैं इरफान... मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी....'' ये बात आज सच हो चुकी है। 

वीडियो में इरफान कहते हैं, 'अंग्रेजी मीडियम' उनके लिए बहुत खास है। उनकी दिली ख्वाहिश थी कि इसे उतने ही प्यार से प्रमोट करें जितने प्यार से इसे बनाया है। उन्होंने बताया था कि उनके अंदर कुछ अनवॉन्टेड मेहमान बैठे हैं। देखें वो किस ओर करवट लेता है।'

वीडियो में इरफान खान यह भी कहते हैं  मेरा इंतजार करना...। देखें क्या बोले थे इरफान खान... 


लोगों ने वीडियो शेयर कर क्या लिखा... 

अभिनेता इरफान खान का मुम्बई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 53 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी। इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ था। उनके परिवार में पत्नी सुतापा और दो बेटे बाबिल और अयान हैं। परिवार को एक सप्ताह में लगा यह दूसरा झटका है।

‘‘मकबूल’’ अभिनेता की 95 वर्षीय मां सईदा बेगम का चार दिन पहले ही जयपुर में इंतकाल हुआ था। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे। इरफान खान ने केवल देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। खान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

‘ ये इतना जादुई था, जैसे कि मैं पहली बार जिंदगी का स्वाद चख रहा था।’, इरफान खान के आखिरी शब्द 

अभिनेता इरफान खान के निधन के संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘ यह काफी दुखद है कि आज हमें उनके निधन की खबर बतानी पड़ रही है। इरफान एक मजबूत इंसान थे, जिन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और अपने संपर्क में आने वाले हर शख्स को प्रेरित किया। 2018 में एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने के बाद उन्होंने उससे लड़ाई लड़ी और जीवन के हर मोर्चे पर उन्होंने संघर्ष किया।’’ बयान के अनुसार, ‘‘ अपने प्रियजनों, अपने परिवार के बीच उन्होंने अंतिम सांस ली और अपने पीछे एक महान विरासत छोड़ गए। हम दुआ करते हैं कि उन्हें शांति मिले। और हम उनके द्वारा कहे शब्दों को दोहराएंगे कि ‘‘ ये इतना जादुई था, जैसे कि मैं पहली बार जिंदगी का स्वाद चख रहा था।’’

Web Title: irrfan khan emotional video about angrezi medium film goes viral after his death twitter reaction

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे