लाइव न्यूज़ :

नागरिकता बिल के विरोध में IPS अब्दुर रहमान ने दिया इस्तीफा, समर्थन में खड़े हुए लोग बोले- क्या यह सविनय अवज्ञा की शुरुआत है?

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 12, 2019 09:37 IST

अब्दुर रहमान ने कहा, "यह विधेयक भारत के धार्मिक बहुलवाद के खिलाफ है। मैं सभी न्यायप्रिय लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे लोकतांत्रिक तरीके से विधेयक का विरोध करें। यह संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।" 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में तैनात अब्दुर रहमान ने बयान जारी कर कहा कि वह गुरुवार से कार्यालय नहीं जाएंगे।अब्दुर रहमान के इस्तीफा देने के बाद ट्विटर पर #IStandWithAbdurRahmanIPS ट्रेंड कर रहा है।

महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी अब्दुर रहमान ने नागरिकता संशोधन बिल पास होने के विरोध में नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। आईपीएस अधिकारी अब्दुर रहमान का कहना है कि "सांप्रदायिक और असंवैधानिक" नागरिकता (संशोधन) विधेयक" के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है। मुंबई में विशेष पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) के रूप में तैनात अब्दुर रहमान ने बयान जारी कर कहा कि वह गुरुवार से कार्यालय नहीं जाएंगे। अब्दुर रहमान के इस्तीफा देने के बाद ट्विटर पर #IStandWithAbdurRahmanIPS ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ लोगों का कहना है कि वह आईपीएस अब्दुर रहमान के साथ खड़े हैं और उनको समर्थन देते हैं। 

वहीं कुछ यूजर ने कहा है कि क्या यह सविनय अवज्ञा की शरुआत है। तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि ये गांधी का वक्त आ गया है। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि #IStandWithAbdurRahmanIPS के साथ ट्वीट व ट्रेंड अवश्य करें। कुछ लोगों का कहना है कि नागरिकता संशोधन बिल पर वह हमारे साथ खड़े थे तो क्या हमें भी उनके साथ खड़े नहीं होना चाहिए। बता दें कि 1930 में स्वतंत्रता पाने के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की गई है, जिसकी शुरुआत प्रसिद्ध दांडी मार्च से हुई थी। 

गौरतलब है कि राज्यसभा ने बुधवार (11 दिसंबर) को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी। इससे पहले विधेयक को सोमवार को लोकसभा की मंजूरी मिल चुकी थी। अब्दुर रहमान ने कहा, "यह विधेयक भारत के धार्मिक बहुलवाद के खिलाफ है। मैं सभी न्यायप्रिय लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे लोकतांत्रिक तरीके से विधेयक का विरोध करें। यह संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।" 

अब्दुर रहमान ने ट्वीट कर क्या लिखा

अब्दुर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, 'नागरिकता संशोधन बिल संविधान के मूल ढांचा के खिलाफ है। मैं इस बिल की मुखालफत करता हूं। मैंने सविनय अवज्ञा में कल से ऑफिस नहीं जाने का फैसला किया है। आखिरकार मैं अपनी सेवा से इस्तीफा दे रहा हूं।' अब्दुर रहमान ने अपने ट्वीट के साथ एक इस्तीफा भी पोस्ट किया था। 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैंने वीआरएस के लिए एक अगस्त 2019 को आवेदन किया था। इसके बाद 25 अक्टूबर 2019 को राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को मेरे वीआरएस की सिफारिश भेजी थी, लेकिन गृह मंत्रालय ने स्वीकार नहीं किया।'

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर